LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Political News : पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा पर जमकर बरसी जदयू, कुशवाहा जाति का किया अपमान, लेसी सिंह के साथ किया विश्वासघात

Bihar Political News : पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा पर जमकर बरस

PURNEA : जनता दल यूनाईटेड को पूर्णिया क्षेत्र में तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सांसद संतोष कुमार कुशवाहा राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश मीडिया सेल अध्यक्ष मनीष मंडल ने पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा पर तीखा हमला बोला है। मंडल ने कुशवाहा पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें फर्श से उठाकर अर्श तक पहुंचाया, आज वह विधानसभा चुनाव में मौकापरस्त होकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की गोद में जाकर बैठ गए हैं।

मंडल ने अपने बयान में आगे कहा कि जब संतोष कुशवाहा, लालू यादव से मिलने गए थे, तब वह उनके चरण वंदना कर रहे थे, लेकिन लालू यादव ने उन्हें कोई तवज्जो तक नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुशवाहा ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बिहार की कुशवाहा जाति का अपमान किया है और जाति के लोग उनकी इस अवसरवादी राजनीति के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

जदयू नेता ने संतोष कुशवाहा के राजनीतिक जीवन में पूर्व मंत्री लेसी सिंह की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लेसी सिंह ने बार-बार टिकट दिलाने में कुशवाहा की सहायता की थी, लेकिन आज वह उन्हीं के खिलाफ धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। इसे उन्होंने विश्वासघात बताया।

अंत में, मनीष मंडल ने दृढ़ता से कहा कि धमदाहा की जनता संतोष कुशवाहा की अवसरवादी राजनीति को भली-भाँति समझती है। उन्होंने दावा किया कि धमदाहा के मतदाता इस चुनाव में उन्हें उनकी इस हरकत के लिए सबक सिखाएंगे और उन्हें अपनी मौकापरस्ती की कीमत चुकानी पड़ेगी।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट