LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

bihar news - पूर्व मंत्री श्याम रजक की पत्नी अलका रजक का निधन पर दुखी हुए भाजपा-जदयू के नेता, पूर्व मंत्री नीरज कुमार और रामकृपाल यादव ने जताया शोक

bihar news - पू्र्व मंत्री श्याम रजक की पत्नी के निधन पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने दुख जाहिर किया। उन्होंने श्याम रजक को सांत्वना भी दी।

bihar news - पूर्व मंत्री श्याम रजक की पत्नी अलका रजक का निध

Patna - बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू नेता श्याम रजक की धर्मपत्नी अलका रजक के निधन की खबर से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। यह दुखद समाचार सुनकर विभिन्न दलों के नेताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद नीरज कुमार मंगलवार को पटना के आरा गार्डेन रेसिडेंसी, जगदेव पथ स्थित श्याम रजक जी के आवास पहुँचे। उन्होंनेअलका रजक के पार्थिव शरीर का दर्शन किया और शोकाकुल श्याम रजक जी एवं उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

इस दौरान नीरज कुमार ने कहा— "अलका जी के निधन का समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति दें।"

NSIT
Nsmch

नीरज कुमार ने यह भी कहा कि श्याम रजक जी ने लंबे समय तक बिहार की राजनीति और समाज की सेवा की है। ऐसे कठिन समय में पार्टी और समाज पूरी तरह उनके साथ खड़ा है।

गौरतलब है कि अलका रजक हमेशा सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सक्रिय रहीं और श्याम रजक जी के सार्वजनिक जीवन में उनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनके निधन से श्याम रजक जी और पूरा परिवार अपूरणीय क्षति से गुजर रहा है।

अलका रजक के निधन पर जदयू सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।