LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Purniya Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट पर अंतरिम टर्मिनल का इस माह तक बनकर होगा तैयार,3 कम्पनियां लगा रही बोली....

पूर्णिया एयरपोर्ट पर नए वर्ष से उड़ान सेवाएं प्रारंभ होने जा रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने अंतरिम टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है।...

Purniya Airport
र्णिया एयरपोर्ट पर अंतरिम टर्मिनल का इस माह तक बनकर होगा तैयार,- फोटो : social Media

Purnia Airport: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में स्थित पूर्णिया एयरपोर्ट पर 2025 से उड़ान सेवाएं प्रारंभ होने जा रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने अंतरिम टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है। पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें तीन कंपनियों ने तकनीकी योग्यता प्राप्त की है। अब वित्तीय बोली खोली जाएगी और सबसे कम दर लगाने वाली कंपनी को निर्माण कार्य का ठेका दिया जाएगा। यह प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।

करीब 45 करोड़ की लागत से यह टर्मिनल भवन चार महीने में तैयार हो जाएगा। इस एयरपोर्ट के निर्माण से सीमांचल के साथ-साथ कोसी, पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल के निवासियों को भी हवाई यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी। टर्मिनल भवन के तैयार होने के बाद पूर्णिया से उड़ान सेवाओं की शुरुआत होने की संभावना है।

इसके अलावा, पूर्णिया एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव के लिए एप्रन, टैक्सी पथ और सड़क के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी किया गया था। टेंडर भरने की अंतिम तिथि नौ फरवरी थी। 

मंगलवार को बोली खोली गई, और अब बोली का तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद वित्तीय बोली खोली जाएगी, और सबसे कम दर लगाने वाली कंपनी को कार्य आदेश जारी किया जाएगा।

NSIT
Nsmch