LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Road Accident : पूर्णिया हाइवे पर इंडियन गैस के टैंकर ने मारी पलटी, इलाके में मची अफरा तफरी

Bihar Road Accident : पूर्णिया में हाईवे पर इंडियन गैस का टैंकर पलट गया. जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गया......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : पूर्णिया हाइवे पर इंडियन गैस के टैंकर
हाईवे पर पलटा टैंकर - फोटो : ANKIT

Purnea : शहर के बायपास बैलौरी में गैस से भरा टैंकर हाईवे पर पलट गया। गैस से भरा टैंकर पलटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव की संभावना को देखते हुए तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। साथ ही पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई। इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया। फिलहाल हाईवे पर ट्रैफिक को अन्य मार्गों पर डायवर्ट कर दिया है। 

घटना के संबंध में गाड़ी के चालक असम के रहनेवाले चांद मिया ने बताया कि वह बांका से इंडियन गैस का टैंकर लेकर बंगाल जा रहा था। उसी क्रम में पनोरमा सिटी के समीप अचानक हाइवे पर एक ट्रैक्टर आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जा पलटी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

Diarch GO

गैस टैंकर पलटने से इलाके में गैस रिसाव की संभावना को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। 

सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। गैस टैंकर पलटने से हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। लेकिन पुलिस द्वारा ट्रैफिक को अन्य मार्गों की ओर डायवर्ट कर व्यवस्था बनाई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। 

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट