LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : पूर्णिया कलेक्ट्रेट में पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगा चिकित्सीय और कानूनी परामर्श, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर का किया शिलान्यास

Bihar News : पूर्णिया समाहरणालय परिसर में वन स्टॉप सेंटर के भवन का निर्माण कराया जायेगा. जिसका आज डीएम अंशुल कुमार ने शिलान्यास किया.....पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्णिया कलेक्ट्रेट में पीड़ित महिलाओं को एक ही
वन स्टॉप सेंटर का होगा निर्माण - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा पूर्णिया समाहरणालय परिसर में वन स्टॉप सेंटर के भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कराया गया। भूमि पूजन के पश्चात ईंट रखकर जिला पदाधिकारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर पूर्णिया के भवन निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।  वन स्टॉप सेंटर पूर्णिया के भवन निर्माण होने के पश्चात् किसी भी प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं को उनकी जाति, धर्म, वैवाहिक स्थिति और शैक्षणिक स्थिति इत्यादि को ध्यान में रखे बिना, एक ही छत के नीचे चिकित्सीय, कानूनी एवं मनो सामाजिक परामर्श उपलब्ध कराया जा सकेगा। 

Diarch GO

वन स्टॉप सेंटर के भवन के निर्माण हो जाने से पीड़ित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं संबंधित कानूनों का लाभ एक स्थल पर ही  उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन को वन स्टॉप सेंटर के भवन निर्माण का कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण त्वरित गति से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। 

NSIT
Nsmch

वहीँ जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा विद्युत विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा में आर०डी०एस०एस० योजना अंतर्गत प्रस्तावित 33/11 के०भी० विद्युत शक्ति उपकेंद्र रानीपतरा के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए अंचल अधिकारी पूर्णिया पूर्व को निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी पूर्णिया पूर्व को इस हेतु उपयुक्त सरकारी भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।