LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: चाचा ने भतीजे को मारी गोली, पूर्णिया में दो पक्षों में कहासुनी में हुई खूनी घटना

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी. यह घटना पूर्णिया में हुई है. जहां घटना के बाद कोहराम मच गया

crime in purina
crime in purina- फोटो : news4nation

Bihar News: पूर्णिया के कटिहार बॉर्डर के टिकापट्टी गांव के इलाके में दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प और फायरिंग में 12 साल के बच्चे को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली चाचा की ओर से चलाई गई, जो मिस फायरिंग में भतीजे को ही जा लगी। फायरिंग में गोली सीधे बच्चे के पेट में जा घुसी, जिससे उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। 


बच्चे को गंभीर हालत में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत काफी क्रिटिकल बनी हुई है।मामला पूर्णिया कटिहार बॉर्डर इलाके से लगे टीकापट्टी गांव की है। घटना की जानकारी देते हुए फायरिंग में जख्मी बच्चे आशीष कुमार ने बताया कि उसके मां और पिता रोजाना की तरह काम पर निकले थे। 

Diarch GO


बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद उसके चाचा सन्नी ऋषि की किसी से आपसी कहासुनी शुरू हो गई। इसी कहासुनी में विरोधी पक्ष ने चाचा का कॉलर पकड़ लिया। इसी के बाद विवाद बढ़ा और फिर दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने लगे। इसी पर उसके चाचा सन्नी ने कमर से पिस्टल निकालकर विरोधी पक्ष के ऊपर गोली चला दी। ये गोली मिस फायर होकर मेरे पेट जा लगी। इधर फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई। 


गोली लगने से जख्मी बच्चे की गंभीर हालत को परिजन उसे लेकर GMCH पूर्णिया पहुंचे, और पुलिस केस होता देख मौके से भाग निकले।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर : अंकित झा