LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar politics - पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा ने तोड़ दिया खान सर का रिकार्ड, पांच हजार महिलाओं ने बांधी राखी

Bihar politics - रक्षा बंधन पर अब तक खान सर को हजारों राखी बांधी जाती थी। अब इस लिस्ट में पनोरमा ग्रुप के संजीव मिश्रा भी शामिल हो गये है।

Bihar politics - पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा ने तोड
संजीव मिश्रा को बांधी गई हजारों राखी- फोटो : अंकित झा

Purnia -  संजीव मिश्रा ने कहा कि राजनीति को सेवा का माध्यम चुना है, न कि सत्ता का साधन। उन्होंने कहा कि हर गांव और गली में जाकर माताओं-बहनों की आंखों में छिपे दर्द को महसूस किया है और उनकी खामोशी में समान अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की पुकार सुनी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को सशक्त किए बिना क्षेत्र का विकास अधूरा रह जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन के क्षेत्रों में ठोस योजना के साथ काम करके ही इस ठहराव को तोड़ा जा सकता है । संजीव मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करना क्षेत्र के विकास केलिए आवश्यक है।

राखी महाउत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग चार से पांच हजार महिलाओं ने संजीव मिश्रा को राखी बांधा। इतनी बड़ी संख्या में अब तक खान सर को ही राखी बांधा जाता रहा है। खान सर को उनकी कोचिंग की छात्राएं राखी बांधती है। 

Diarch GO

अब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिस तरह संजीव मिश्रा को राखी बांधी, उससे वह अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि अब मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है. उन्होंने कहा छातापुर, सुपौल और सीमांचल की हर महिलाओं और दीदी के लिए किसी भी स्थिति में उनकी मदद के खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह तो शुरुआत है। आनेवाले दिनों में इससे बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।

रिपोर्ट - अंकित झा।