LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : पूर्णिया में बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवक से की मोबाइल छिनने की कोशिश, विरोध करने पर गोली मारकर किया जख्मी

Bihar News : पूर्णिया में बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवक से की मोबाइल

PURNEA : जिले के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदा पुल के समीप शिव मंदिर के पास अपराधियों ने मोबाइल छीनने के दौरान युवक को गोली मार दी. घायल युवक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की सिरसा वादी के रहने वाले मोहम्मद अख्तर के पुत्र मोहम्मद मनीर के रूप में की गई है, घायल मोहम्मद मनीर ने बताया कि खेत से पटवन कर दोस्त महेश कुमार के साथ घर वापस जा रहा था, 

इसी बीच हरदा पुल निकट शिव मंदिर के समीप  दो बाइक सवार चार की संख्या में अज्ञात  अपराधियों ने सामने गाड़ी लगा दी और मोबाइल छीनने का प्रयास किया, मोबाइल छीनने के दौरान  अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की. जिसमें एक गोली पेट को चिरते हुए निकल गई. उसके बाद अपराधी मोबाइल लेकर फरार हो गये, 

घायल युवक ने बताया की गोली चलाने वाले में एक युवक को पहचान रहे हैं जिसका नाम गोविंद कुमार है. मिल्की के रहने वाला हैं. घायल के भाई ने कहा कि घटनास्थल से पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दी गई थी. परंतु पुलिस मौके पर नहीं पहुंची,  घायल का इलाज कराने के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां घायल का इलाज चल रहा है. 

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट