LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : पूर्णिया में माँ के साथ सोई बेटियों को सांप ने काटा, परिजन कराते रहे झाड़-फूंक, एक की हुई मौत, दूसरी की हालत नाजुक

Bihar News : पूर्णिया में माँ के साथ सोई दो बेटियों को सांप ने डस लिया. जिसके बाद परिजन दोनों का झाड़-फूंक कराते रहे. जिससे एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरी की हालत नाजुक बताई जा रही है.....पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्णिया में माँ के साथ सोई बेटियों को सांप ने
सांप काटने से मौत - फोटो : ANKIT

PURNEA : सावन की पहली सोमवारी पर घर में सोए दो बहनों को जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों बहन मां के साथ बेड पर सोई थी। तभी फुफकार मारते सांप ने दोनों को डस लिया। अस्पताल ले जाने के बजाए घर वाले 2 घंटे तक झाड़-फूंक कराते रहे। जब तक अस्पताल लाया गया, काफी देरी हो चुकी थी। पूर्णिया GMCH लाने के क्रम में बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकि छोटी की हालत काफी नाजुक है। 

सर्पदंश की ये दर्दनाक घटना कटिहार जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र के गोरफर गुमटी टोला से जुड़ी है। मृतका के पिता रेलवे में कर्मी थे। नौकरी के दौरान ही ब्रेन  हेमरेज से दो साल पहले पिता की मौत हो गई थी। अब इस घटना के बाद से मां का रो रोकर बुरा हाल है। सर्पदंश की इस घटना से पूरे डंडखोरा में सनसनी का माहौल है। 

घटना की जानकारी देते हुए मृतका की मां माया देवी ने बताया कि वो अपने दो बेटियों संग घर में सोई थी, कि तभी बेटियों की नजर सांप पर पड़ी। जब तक वे दोनों कुछ समझ पातीं जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। चीखने की आवाज सुनकर जब तक उनकी आंख खुली फुंफकार मारता सांप भाग निकला। सर्पदंश के बाद वो अपने दोनों बेटियों को लेकर ओझा के पास झाड़ फूंक के लिए पहुंची। यहां करीब 2 घंटे तक के बाद भी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर ओझा ने दोनों बेटियों को फौरन अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

वो पहले बेटियों को आनन फानन में कटिहार स्थित नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची, मगर दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिसके बाद वह अपने दोनों बेटियों को लेकर GMCH पूर्णिया के लिए रवाना हुई, मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही बड़ी बेटी की मौत हो गई इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने बड़ी बेटी को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि छोटी बेटी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं मृतका की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम से साफ इनकार कर दिया है।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट