LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

bihar constable died in accident - चार साल की बेटी को सिपाही पिता ने किया जल्द लौटकर आने का वादा, लेकिन कुछ घंटे बाद आई बुरी खबर...

bihar constable died in accident - परिवार से मिलकर ड्यूटी पर लौट रहे कांस्टेबल को ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे के कुछ घंटे पहले उसने बेटी से जल्द घर आने का वादा किया था।

bihar constable died in accident - चार साल की बेटी को सिपाही

Patna/purnia – पटना से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए पूर्णिया जा रहे बिहार पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह सुपौल और  फारबिसगंज बॉर्डर के पास  हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सिपाही को टक्कर मार दी। मृत सिपाही का परिवार   पटना  में ही रहता है। हादसे की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूर्णिया पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।

सरकारी काम से आया था पटना

जानकारी के मुताबिक, मृतक हवलदार चालक की पहचान पटना जिले के बिहटा निवासी ब्रजनन्दन राय के पुत्र मिथिलेश कुमार (34) के रूप में हुई है। वे पूर्णिया पुलिस लाइन में 2017 बैच के हवलदार चालक के रूप में कार्यरत थे। एक दिन पहले शुक्रवार को वे FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) से जुड़े कार्य के लिए अपने सहयोगी इंद्रजीत कुमार के साथ सरकारी गाड़ी से पटना आए थे। इस दौरान वे अपने घर भी गए और परिवार से मुलाकात की। 

Diarch GO

चार साल की बेटी  को जल्द लौटने का किया वादा

मिथिलेश कुमार की चार वर्षीय बेटी उनसे बिछड़ने पर रो पड़ी थी, जिस पर उन्होंने बेटी को दिलासा देते हुए कहा था कि जल्द छुट्टी लेकर वापस आएंगे और साथ में समय बिताएंगे। लेकिन किसी को यह आभास नहीं था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी। 

जैसे ही मिथिलेश की मौत की सूचना परिजनों को मिली, घर में मातम छा गया। उनके भतीजे ज्योति कुमार ने बताया कि चाचा की आखिरी बातें अब भी कानों में गूंज रही हैं। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और 2020 में उनका विवाह हुआ था। उनकी एक चार साल की बेटी है, जो बार-बार पिता को पुकार रही है।

NSIT
Nsmch

कैसे हुआ हादसा
 पटना से पूर्णिया लौटते वक्त शनिवार सुबह करीब चार बजे सुपौल और फारबिसगंज बॉर्डर के पास मिथिलेश कुमार थोड़ी देर के लिए शौच के लिए रुके थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। उन्हें गंभीर अवस्था में पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
 पोस्टमार्टम के बाद मिथिलेश कुमार के पार्थिव शरीर को पूर्णिया पुलिस लाइन लाया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा, एएसपी आलोक रंजन, लाइन डीएसपी कृष्ण कुमार, ट्रैफिक डीएसपी कौशल कुमार कमल सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। पूरे माहौल में शोक और सम्मान का भाव स्पष्ट दिख रहा था।