LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime News : आपसी विवाद में चाचा ने की भतीजे की कुदाल से काटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : बिहार में आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे को कुदाल से काटकर हत्या कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : आपसी विवाद में चाचा ने की भतीजे की कुदाल
चाचा ने की भतीजे की हत्या - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियार गांव में एक कट्ठा जमीन को लेकर चल आ रहे 15 साल पुराने विवाद में चाचा ने भतीजे को कुदाल से काट डाला। चाचा ने भतीजे पर धारदार कुदाल से एक के बाद एक कई जानलेवा वार किए, जिसमें अस्पताल ले जाने के क्रम में भतीजे की मौत हो गई। चाचा वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है। 

मृतक की पहचान टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियार गांव निवासी आमोद यादव के बेटे छोटू यादव (23) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता आमोद यादव ने बताया कि गांव की एक कट्ठा जमीन को लेकर पिछले 15 साल से आमोद यादव और उनके छोटे भाई दीपेश यादव के बीच विवाद चल रहा है। इसी बात में दीपेश यादव ने उनके ऊपर कुदाल से हमला कर दिया था। इसके बाद 2014 में उसने पत्नी पर हमला कर दिया था, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दोनों ही घटनाओं में पंचायत बैठी। इसके बाद पंचायत में आपस में सुलह कर मामले को रफ़ा दफा करने का निर्णय हुआ। पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें उनके छोटे बेटे ने अपने चाचा का विरोध किया था। 

Diarch GO

रविवार रात उनका छोटा बेटा छोटू यादव छत पर सोया था। तभी मेरे छोटे भाई दीपेश यादव ने उसके चेहरे पर धारदार कुदाल से हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कई जानलेवा वार किया। बेटे की चीखने व चिल्लाने की आवाज सुनकर वे लोग जब तक छत पर पहुंचे, दिनेश यादव भाग चुका था। बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए वे आनन - फानन में GMCH पूर्णिया जिले पहुंचे, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेटे ने दम तोड़ दिया। इधर वारदात के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट