LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: पहली पत्नी के साथ 4 तो दूसरी पत्नी के साथ इतने दिन रहेगा पति, बिहार में आया हैरान कर देने वाला मामला, पुलिस का भी माथा घुमा

Bihar News: पूर्णिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने पत्नी को बिना बताए 7 साल पहले ही दूसरी शादी कर ली थी। वहीं जब पोल खुला तो...

पति पत्नी
shocking incident has come to light from Purnia- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को करीब दो दर्जन मामलों की सुनवाई हुई। इनमें से 23 मामले पारिवारिक विवाद से जुड़े थे, जिनमें पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव को सुलझाने का प्रयास किया गया। 8 मामलों में पुलिस सफल रही और दंपतियों को फिर से साथ रहने के लिए राज़ी कर लिया।

बिना तलाक दूसरी शादी का अनोखा मामला

इन मामलों के बीच एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना लगभग 7 साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। इस बात को लेकर पहली पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उसके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी पति द्वारा नहीं उठाया जा रहा था।

पति ने गलती मानी

परामर्श केंद्र में सुनवाई के दौरान पति ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और कहा कि वह दोनों पत्नियों को साथ रखने के लिए तैयार है। सहमति के तहत तय हुआ कि बड़ी पत्नी को सप्ताह में चार दिन और छोटी (दूसरी) पत्नी को सप्ताह में तीन दिन साथ रखेगा।

बच्चों की शिक्षा के लिए देगा आर्थिक सहायता

पति ने यह भी वादा किया कि वह बच्चों की पढ़ाई के लिए हर महीने 4,000 रुपये देगा। इस समझौते पर दोनों पक्ष सहमत हो गए और एक बंद पत्र पर हस्ताक्षर भी किए।

NSIT
Nsmch