LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Politics बिहार सरकार की ऐतिहासिक पहल, पेंशनधारियों को मिलेगा1100 रुपया प्रतिमाह , 'गरीबों के सम्मान की बड़ी सौगात'-लेसी सिंह

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी फैसला लिया गया, जिससे राज्य के एक करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

₹ 1100 per month to pensioners
बिहार सरकार की ऐतिहासिक पहल- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी फैसला लिया गया, जिससे राज्य के एक करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने वृद्धा, विधवा और दिव्यांगजनों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने का ऐलान किया है। यह संशोधित पेंशन राशि जुलाई माह से लागू होगी और सीधे लाभुकों के खातों में पहुंचेगी।

इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य के एक करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 पेंशनधारियों के जीवन में आत्मसम्मान और आर्थिक स्थिरता का नया अध्याय लिखेगा। मंत्री ने कहा कि अब लाभुकों को अपनी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Diarch GO

उन्होंने बताया कि सिर्फ राज्य स्तर ही नहीं, बल्कि जिले स्तर पर भी इसका बड़ा असर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर पूर्णिया जिले के 3,41,784 पेंशनधारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही “जीविका दीदियों” को दिए जाने वाले लोन पर ब्याज दर में भी 3% की छूट प्रदान की गई है, जिससे महिला सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी।

मंत्री लेसी सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल केवल राजनीतिक बयानबाज़ी में लगे रहते हैं, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचितों के लिए ठोस काम कर रहे हैं। यह निर्णय उसी सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की सोच का प्रमाण है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अंकित कुमार