LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

70TH BPSC PRE EXAM- हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के कोर्ट में होगी 70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने से जुड़ी सारी याचिकाओं पर सुनवाई, जानें कब है अगली तारीख

70TH BPSC PRE EXAM - बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में आज की सुनवाई अधूरी रही। अब केस पर अगली तारीख में सुनवाई होगी। वहीं मामले से जुड़े सारे केस को हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है।

70TH BPSC PRE EXAM- हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के कोर्ट में होगी 70

PATNA - पटना हाईकोर्ट ने 70वीं बीपीएससी सिविल प्रारंभिक परीक्षा पुनः कराये जाने की याचिकायों पर सुनवाई अधूरी रही। पप्पू कुमार व अन्य की याचिकाओं पर एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ इस सम्बन्ध में दायर जनहित याचिका सहित सभी याचिकायों पर सुनवाई 19 मार्च, 2025 को की जाएगी।

इससे पहले जस्टिस ए एस चंदेल ने इस मामलों  पर सुनवाई कर रहे थे।लेकिन इससे सभी सम्बन्धित मामलों की सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ द्वारा की जा रही है । इससे पूर्व जस्टिस अरविन्द कुमार चंदेल ने इन मामलों पर सुनवाई करते हुए राज्य व बीपीएससी को 30 जनवरी, 2025 तक हलफ़नामा दायर कर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था। वरीय अधिवक्ता वाईवी गिरी ने कोर्ट को बताया था  कि इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुआ,लेकिन बीपीएससी न तो इन मामलों की जांच करा रही है, न ही पुनः परीक्षा लेने को तैयार है। उन्होंने बताया था कि चार लाख उम्मीदवारों की प्रारंभिक परीक्षा  912 केन्द्रो पर 13दिसंबर, 2024 को हुआ।बहुत सारे परीक्षा केंद्रो  पर प्रश्नपत्र   परीक्षा जारी रहने के दौरान ही लीक होने का आरोप लगाया गया।

परीक्षा से पहले लीक हो गए थे प्रश्न पत्र

उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस परीक्षा के प्रश्नपत्र परीक्षा के दौरान लीक हो गये थे। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को दे दी गई थी। उन्होंने कोर्ट को ये भी बताया कि बहुत सारे परीक्षा केंद्रो पर लगे जैमर काम नहीं कर रहे थे। 4जनवरी, 2025 को बापू सभागार केंद्र, पटना में ही आयोग ने पुनः परीक्षा कराया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को 6 अंक दिये जाने का निर्णय हुआ।इसमें  तीन प्रश्न गलत थे, जबकि 2 प्रश्न पिछली परीक्षा से ही था।एक और प्रश्न गलत था। 

प्रशांत शेखर की याचिका पर बहस करते हुए वरीय अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि इस परीक्षा में  काफी गड़बड़ियाँ और अव्यवस्था रही है।उन्होंने कोर्ट को बताया कि जिस तरह से कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर 4 जनवरी,2025 को पुनः परीक्षा कराई गई, वह भारतीय संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि कई   प्रश्न व उनके उत्तरों के विकल्प गलत रहे। इससे कई परीक्षार्थियों को नुकसान हुआ। इससे काफी उम्मीदवारों का परिणाम प्रभावित हुआ।

NSIT
Nsmch

मेंस परीक्षा की तारीख जारी

पिछली सुनवाई में कोर्ट को वरीय अधिवक्ता यदुवंश गिरी ने बताया था कि बीपीएससी ने न सिर्फ प्रारंभिक परीक्षा  का रिजल्ट घोषित कर दिया,बल्कि मुख्य परीक्षा की तारीखें भी निकाल दी है। वहीं पटना हाईकोर्ट ने 70वीं बीपीएससी की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।कोर्ट ने पीटी परीक्षा को रद्द करने के लिए दायर आधे दर्जन रिट याचिकाओं, जिनमें आंनद लीगल एड फोरम ट्रस्ट की पीआईएल भी शामिल है, पर एक साथ सुनवाई की थी।

याचिकाकर्ताओं की ओर से मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की गई,लेकिन कोर्ट ने 70वीं संयुक्त बीपीएससी की  नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।  बीपीएससी के वकील संजय पांडेय ने बताया था कि पीटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने के बाद मुख्य परीक्षा की तिथि भी निर्धारित की जा चुकी है। इन मामलों की सुनवाई 19 मार्च, 2025 को की जाएगी।