LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Purnia airport:बिहार को मिला चौथा एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट बुकिंग शुरू

राज्य को चौथा एयरपोर्ट मिल रहा है – पूर्णिया एयरपोर्ट (PXN)। इंडिगो की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू होते ही पूरे कोशी और सीमांचल इलाके में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है।

Purnia Airport
बिहार को मिला चौथा एयरपोर्ट, पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट बुकिंग शुरू- फोटो : reporter

Purnia airport:बिहार की सियासत में जहां सत्ता और विपक्ष रोज़ाना नारेबाज़ी और बयानबाज़ी करते हैं, वहीं पूर्णिया की मिट्टी से एक नया इतिहास लिखने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब तक पटना, गया और दरभंगा ही बिहार की हवाई पहचान थे, लेकिन अब राज्य को चौथा एयरपोर्ट मिल रहा है – पूर्णिया एयरपोर्ट (PXN)। इंडिगो की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू होते ही पूरे कोशी और सीमांचल इलाके में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है।

15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसी मंच से लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी होगा। माना जा रहा है कि इस दिन पूर्णिया की उड़ान न केवल आसमान छुएगी बल्कि बिहार की सियासत में भी नई हलचल पैदा करेगी।

शुरुआती चरण में इंडिगो दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करेगा। वहीं स्टार एयर पूर्णिया से कोलकाता और अहमदाबाद को जोड़ने जा रहा है। इसके अलावा, एयर इंडिया और स्पाइसजेट के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यानी आने वाले वक्त में यह एयरपोर्ट बिहार का एविएशन हब बनने की दिशा में बढ़ चुका है।

पूर्णिया एयरपोर्ट का पहला टर्मिनल एक समय में 300 यात्रियों को समायोजित कर सकेगा, जबकि बनने वाला दूसरा टर्मिनल 1000 यात्रियों की क्षमता का होगा। इसके साथ ही यह राज्य का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कहलाएगा। रनवे, एप्रोन, कार्गो कॉम्प्लेक्स, एसी चिलर प्लांट, एसटीपी, वॉटर एंड फायर टैंक, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन, एविएशन फ्यूल फार्म, एडमिन ऑफिस, कमर्शियल प्लाज़ा, सर्फेस पार्किंग और एयरोब्रिज जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से यह एयरपोर्ट किसी भी बड़े महानगर को टक्कर देगा।

NSIT
Nsmch

राजनीति के गलियारों में अब इस उद्घाटन को लेकर खींचतान भी शुरू हो चुकी है। सत्ता पक्ष इसे “बिहार के विकास की नई उड़ान” कह रहा है, तो विपक्ष इसे “चुनावी स्टंट और कागज़ी वादे” करार दे रहा है। विपक्षी नेता सवाल उठा रहे हैं कि “क्या हवाई अड्डा खुलते ही रोजगार और निवेश झरने की तरह बहने लगेगा?” वहीं समर्थक गूंज रहे हैं कि “पटना से बाहर भी बिहार का आसमान चमकेगा, यही असली बदलाव है।”