LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Politics : पप्पू यादव के कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कसा तंज, कहा-झूठे वादे पर मारा गया पूर्णिया का सीधा-साधा वोटर....

Bihar Politics : पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के कार्यकाल के एक साल पूरे हो गए है. इस मौके पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने सवाल पूछा की सात संकल्पों का क्या हुआ......पढ़िए आगे

Bihar Politics : पप्पू यादव के कार्यकाल के एक साल पूरे होने

PURNEA : पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने वर्तमान सांसद पप्पू यादव के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कहा कि उम्मीद थी कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।  लेकिन वे फिसड्डी साबित हुए। उनका एक वर्ष केवल हवाबाजी और अनर्गल बयानबाजी में बीत गया। सच तो यह है कि वे सपनो के सौदागर साबित हुए। उन्होंने कहा कि अपनी उपलब्धियों और विफलताओं की बात करने की बजाय वे भोजपुरी गानों का विश्लेषण करते रहे और पोर्न के साइड इफ़ेक्ट की चर्चा करते रहे। क्या इसी कार्य के लिए पूर्णियां की जनता ने आपको सांसद चुना है।

कुशवाहा ने सांसद पप्पू यादव से  सवाल किया कि आपने जो चुनावी वादे किए थे उनका क्या हुआ। आपके सात संकल्प का क्या हुआ। क्या चार महीने में पूर्णियां से हवाई सेवा शुरू हो गई। हवाई सेवा आपके हवा-हवाई बातों से शुरू नही होगी। बल्कि यह राज्य और केंद्र सरकार के प्रयास से होगी, जो जारी है। कहा कि 05 वर्षों में 10 हजार परिवार को रोजगार का क्या हुआ। क्या एक वर्ष में 02 हजार परिवार को रोजगार मिल गया। कहा कि आप तो सबको न्याय देने की बात कहते हैं। आप ने जो न्याय का मंदिर खोल रखा है वह न्याय का नही अन्याय का मंदिर है। शंकर यादव को जमीन से बेदखल करना और उनकी गर्भवती पत्नी को धक्के मार कर बाहर निकालना क्या न्याय है। 

Diarch GO

कुशवाहा ने कहा कि कितने डॉक्टरों के यहां और पैथोलॉजी में फीस कम हुई ?सुना है इस आड़ में भयादोहन भी जारी है। सच तो यही है कि आपके एक वर्ष का कार्यकाल का हाल यह है कि झूठा है तेरा वादा ,वादा तेरा वादा, वादे पर मारा गया पूर्णिया का वोटर सीधा-साधा। कुशवाहा ने सांसद से अनर्गल बयानबाजी से परहेज करने का आग्रह करते हुए कहा कि पूर्णियां का नाम बदनाम न करें। 

साक्षी झा की रिपोर्ट