LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

BIHAR CRIME - बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर, हत्याकांड में नौ महीने से था फरार

BIHAR CRIME - बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे ने को
बीमा भारती के बेटे ने किया सरेंडर- फोटो : NEWS4NATION

PURNIA - बड़ी खबर पूर्णिया कोर्ट से सामने आई है। जहां बिहार सरकार में मंत्री रही बीमा भारती के बेटे राजा कुमार ने सरेंडर कर दिया है। राजा कुमार पर भवानीपुर के चर्चित हार्डवेयर व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड में शूटर की व्यवस्था कराने और हत्या की साजिश रचने का आरोप है। जिसमें वह करीब नौ महीने से फरार चल रहा था।  जिसके चलते भवानीपुर पुलिस ने उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की थी। राजा कुमार के पिता और भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।  राजा कुमार के आत्मसमर्पण की पुष्टि भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की है। 

पिछले साल जून में जारी हुआ था वारंट

राजा कुमार उर्फ राजकुमार पर गोपाल यादुका हत्याकांड में रुपया लेकर शूटर मंगाने का आरोप है। हत्याकांड में नाम आने के बाद से वह फरार बना चल रहा था, जिसको लेकर पुलिस ने उसके घर की कुर्की- जब्ती भी की थी। व्यवसायी गोपाल यादुका की बीते वर्ष दो जून को अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या घर कर दी थी

Diarch GO

हत्याकांड के छह आरोपी गिरफ्तार

इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इससे पहले पुलिस ने संजय भगत, विशाल राय, ब्रजेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन हत्या में प्रयुक्त हथियार अब तक बरामद नहीं हो सका है। इसके अलावा, अन्य संभावित आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर भी संशय बना हुआ है।

एसआईटी गठन की मांग अब भी अधूरी

गोपाल यादुका हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की थी, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बावजूद अब तक एसआईटी का गठन नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष है।

NSIT
Nsmch

मामला अब भी चर्चा में

राजा कुमार के आत्मसमर्पण के बाद इस हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा।