LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar politics - बिहार के पूर्व मंत्री के सामने उनकी बेटी से सीएम नीतीश की पुलिस ने की गलत हरकत, एसपी से की कार्रवाई की मांग

Bihar politics - बिहार सरकार की पूर्व मंत्री की बेटी से थाने में बदसलूकी का मामला सामने आया है। जिसमें मंत्री की बेटी ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

Bihar politics -  बिहार के पूर्व मंत्री के सामने उनकी बेटी स
पूर्व मंत्री की बेटी से थाने में गलत हरकत- फोटो : अंकित झा

Purnia - बिहार सरकार की पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक बीमा भारती की पुत्री सह जिला परिषद सदस्य रानी कुमारी उर्फ रानी भारती ने भवानीपुर थानाध्यक्ष पर अमर्यादित एवं अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है. इस संबंध में रानी भारती ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर मामले की जांच कर थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई का निवेदन किया है. 

मां के सामने  गलत हरकत

दिये गये आवेदन में रानी भारती द्वारा कहा गया है कि वह बीते 27 जुलाई की शाम अपनी व्यक्तिगत समस्या लेकर भवानीपुर थाना पहुंची थी. इस दौरान उनकी मां पूर्व मंत्री एवं पांच बार रूपौली की विधायक रही बीमा भारती भी मेरे साथ उपस्थित थी.

वहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मेरे साथ सार्वजनिक रूप से अत्यंत अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. इससे मुझे गंभीर मानसिक पीड़ा हुई और मेरे आत्म-सम्मान को गहरा आघात पहुंचा है. 

NSIT
Nsmch

एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल प्रशासनिक मर्यादा के विरुद्ध है, बल्कि समाज में पुलिस की नकारात्मक छवि भी प्रस्तुत करता है. 

उन्होंने कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाय, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Report – ankit kumar jha