LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Vande bharat - पहली बार बिहार के दो शहरों के बीच चलेगी वंदे भारत, प्रदेश की सीमावर्ती जिले से जुड़ेगा पटना

Vande bharat - पहली बार वंदे भारत ट्रेन बिहार के ही दो शहरों के बीच चलेगी। रेलवे ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है।

Vande bharat -  पहली बार बिहार के दो शहरों के बीच चलेगी वंदे

Purnia - बिहार से चलनेवाली सभी वंदे भारत अब तक दूसरे राज्यों के शहरों को जोड़ती थी। लेकिन अब पहली बार बिहार के दो शहरों के बीच वंदे भारत चलाने की तैयारी है। जल्द ही पटना से जोगबनी के बीच वंदे भारत का परिचालन शुरू किया जाएगा. 

सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही पूर्णिया सहित सीमांचल के अररिया व किशनगंज के लोग भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से पटना (Purnia Patna Vande Bharat Express) तक का सफर चंद घंटों में करेंगे।  पटना जाना व आना लोगों के लिए सहज हो जाएगा।

Diarch GO

जहां अभी इन जिलों के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना जाने के लिए कटिहार जाना पड़ रहा है। वहीं अब जोगबनी से पूर्णिया कोर्ट वाया सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर होते हुए पटना तक प्रस्तावित वंदे भारत एक्स्प्रेस के परिचालन के लिए रेल अधिकारियों को ऑपरेशनल फिजिबिलिटी की जांच का निर्देश दिया जा चुका है। 

मंत्री लेशी सिंह ने रेल मंत्री से की थी मांग

यह जानकारी गुरुवार को बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने दी। उन्होंने कहा, मैंने 26 सितंबर 2024 को देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर पूर्णिया से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी। 

NSIT
Nsmch

साथ ही सरसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस के ठहराव का अनुरोध भी किया था। मुझे आत्मगौरव हो रहा है कि 28 जनवरी 2025 को सरसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिली और अब यह नई घोषणा मेरे प्रयासों की दूसरी बड़ी उपलब्धि है।

तीन  बार लिखा पत्र

मंत्री लेशी सिंह ने आगे कहा कि वंदे भारत के परिचालन को लेकर मैंने रेल मंत्री को 19 फरवरी 2025 एवं 30 जुलाई 2025 को पुनः पत्र लिखकर अनुरोध किया था। फलस्वरूप छह अगस्त 2025 को रेल मंत्री के प्राप्त पत्र में बताया गया कि संबंधित अधिकारियों को ऑपरेशनल फिजिबिलिटी की जांच का निर्देश दिया जा चुका है।

सपनों के सच होने की पहली सीढ़ी

उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज और खगड़िया जैसे जिलों की जनता के लिए सपनों के सच होने की पहली सीढ़ी है। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ एक आधुनिक रेल नहीं, बल्कि हर छात्र का आत्मबल है जो उच्च शिक्षा के लिए पटना जाना चाहते हैं। 

हर रोगी की उम्मीद है जिसे समुचित इलाज के लिए समय पर अस्पताल पहुंचना है। यह ट्रेन हर व्यवसायी की योजना है, जो राजधानी से जुड़कर व्यापार बढ़ाना चाहते हैं। मंत्री ने कहा कि मैं आज पूर्णिया समेत पुराने कोसी अंचल की जनता की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार प्रकट करती हूं।