LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

five-people-drowned -बिहार में बड़ा हादसा, रिंग रोड के लिए खोदे गए गड्ढे में डूब एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, विधायक प्रशासन पर बिफरे

five-people-drowned - बालू खनन के लिए खोदे गड्ढे में जमा पानी में डूबकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मोत हो गई। मरनेवालों में एक बच्ची और महिला भी शामिल हैं।

five-people-drowned -बिहार में बड़ा हादसा, रिंग रोड के लिए ख

Purnia - पूर्णिया के कसबा में  पांच लोगों की डूबने से  मौत हो गई है । यह घटना रिंग रोड निर्माण के लिए बालू के खनन से बने गड्ढे में डूबने से हुई है । डूबने वाले सभी कसबा वार्ड नंबर 6 के रहने वाले हैं । जिसमें एक बच्ची एक महिला और तीन युवा शामिल हैं  ।

 सभी मृतक आपस मे रिश्तेदार है ।घटना के बाबत पूर्णिया के जिला अधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि यह एक बच्ची को बचाने के क्रम में एक-एक कर पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई । उन्होंने बताया कि अधिकारियों के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है ।

साथ ही इस दुख के घड़ी में पूरा जिला प्रशासन मृतक के परिवार के साथ खड़ा है । और सरकार की योजनाओं का लाभ त्वरित गति से सभी को दिया जाएगा । 

NSIT
Nsmch

वहीं कस्बा के विधायक अफाक आलम ने बताया कि आपदा नहीं बल्कि मानव जनित दुर्घटना है । जिसकी शिकायत पहले भी की कई  थी  लेकिन विभाग ने संज्ञान नहीं लिया और आज इतनी बड़ी घटना घट गई ।

Report - ankit kumar jha