LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime News : पूर्णिया में बेख़ौफ़ बदमाशों ने मवेशी व्यापारी से लूटे 56 हज़ार रुपए, विरोध करने पर मारी गोली

Bihar Crime News : पूर्णिया में बेख़ौफ़ बदमाशों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में अपराधियों ने एक मवेशी कारोबारी से 56 हज़ार रुपए लूट लिए. वहीँ विरोध करने पर गोली मार दिया...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पूर्णिया में बेख़ौफ़ बदमाशों ने मवेशी व्याप
मवेशी कारोबारी को मारी गोली - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के हरेरामपुर के समीप बेखौफ बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर मवेशी व्यापारी बहादुर यादव को गोली मार दी। व्यापारी के कमर में गोली लगने से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश व्यापारी से 56 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। मवेशी व्यापारी की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के हनुमाननगर के निवासी बहादुर यादव के रूप में हुई है। जो घर से सिंहेश्वरहाट मवेशी खरीदने के लिए निकले थे। इसी दौरान हरेरामपुर गांव के समीप ग्लैमर बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनकी पिकअप वैन को ओवरटेक कर रोककर वारदात को अंजाम दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और व्यापारी के साथियों की मदद से उन्हें गंभीर अवस्था में पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, व्यापारी के कमर के पास गोली लगी है और ऑपरेशन के जरिए गोली निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

घटना के संबंध में घायल व्यापारी ने बताया कि बहादुर यादव मवेशी खरीदने के लिए सुबह 7 बजे घर से निकले थे। बदमाशों ने पहले से ही घात लगाकर हमला किया और लूटपाट के दौरान गोली चला दी। जख्मी से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अपने चेहरे को ढक रखा था और एक के हाथ में पिस्टल था।उन्होंने रुपए निकालने को कहा। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को कमर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद व्यापारी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। उस समय पिकअप वैन में व्यापारी के साथ ड्राइवर और एक अन्य साथी भी मौजूद थे, जो गोली चलने की आवाज सुनकर भाग निकले। बदमाश व्यापारी के पास से 56 हजार रुपए लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकीनगर थाना पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने घायल व्यापारी और उनके साथियों के बयान दर्ज किया है। जिसके आधार पर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट