LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Purniya News: वन विभाग की लापरवाही से दर्जनों सांपों की मौत, स्थानीय लोगों ने किया जमकर हंगामा

Purniya News: पूर्णिया के राजेंद्र बाल उद्यान में वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 25 से अधिक सांपों को पकड़कर एक बोरे में बंद कर लंबे समय तक रखा गया।

Dozens of snakes died
वन विभाग की लापरवाही से दर्जनों सांपों की मौत- फोटो : Reporter

Purniya News: पूर्णिया के राजेंद्र बाल उद्यान में वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 25 से अधिक सांपों को पकड़कर एक बोरे में बंद कर लंबे समय तक रखा गया, जिससे कई सांपों की मौत हो गई। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 15-20 दिनों से वन विभाग के कर्मचारी राजेंद्र बाल उद्यान में सांपों को पकड़कर बोरे में बंद किए हुए थे। कई सांपों की मौत के बाद सड़न की दुर्गंध फैलने लगी, जिससे लोगों को शक हुआ और जब सच्चाई सामने आई तो उद्यान परिसर में भारी भीड़ जुट गई।हंगामा बढ़ने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी मुकेश कुमार और फॉरेस्टर अशोक कुमार ने स्वीकार किया कि ये सांप उन्होंने लोगों के घरों से पकड़कर यहां अस्थायी रूप से रखे थे। उनका कहना था कि इन सांपों को सिंघिया जंगल में छोड़ने की योजना थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हो पाई।

मामला मीडिया की नजर में आने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल बोरे में बंद बचे हुए सांपों को लेकर सिंघिया जंगल रवाना हुई और वहां उन्हें छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई।

NSIT
Nsmch

बता दें भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सांप जैसे संरक्षित जीवों को पकड़ना, उन्हें नुकसान पहुंचाना, अथवा उन्हें बंदी बनाकर रखना गैरकानूनी है। बावजूद इसके, वन विभाग द्वारा बिना उचित सुविधा और देखभाल के सांपों को इतने दिनों तक बंद रखना गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

स्थानीय नागरिकों और पशु प्रेमियों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही जिन अधिकारियों ने यह लापरवाही की है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

रिपोर्ट- अंकित कुमार