LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

पटना में आधी रात को एक्शन लेने के बाद डीएम ने बिल्डर के खिलाफ उठाया एक और सख्त कदम, अब बचना होगा मुश्किल

Patna DM Dr. Tyagarajan - पटना के बोरिंग रोड में अवैध निर्माण को लेकर डीएम त्यागराजन ने आधी रात को एक्शन लिया और निर्माण पर रोक लगाया, अब डीएम ने मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है।

पटना में आधी रात को एक्शन लेने के बाद डीएम ने बिल्डर के खिला

Patna - पटना जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम के आदेश पर पटना नगर निगम स्तर से बोरिंग केनाल रोड स्थित एक बिल्डर द्वारा बिना नक्शा पास कराए जाने और रेरा की अनुमति बिना भवन निर्माण का कार्य करने मामले में आरोपित बिल्डर के खिलाफ fir दर्ज हुआ है। 

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम पटना ने कहा कि गंभीर स्थिति को देखते हुए मामले में टीम गठित कर जांच किया जा रहा है। सूचना मिलते ही रात में ही कंस्ट्रक्शन कार्य रोक दिया गया था। एहतियातन sdrf और जिला प्रशासन के साथ इंजीनियर की टीम ने संभावित  क्षतिग्रस्त जगहों को सुरक्षित कर लिया गया । अब किसी तरह के खतरे की कोई बात नहीं है।

Diarch GO

फिलहाल दोषी बिल्डर के खिलाफ दर्ज मामले पर कार्रवाई जारी है। इस बार रेरा से भी जांच कराया जा रहा है। 

गौरतलब हो कि शनिवार को पटना के बोरिंग केनाल रोड में तब अफरा तफरी का माहौल बन गया है जब स्थानीय लोग अपने अपने घरों और मकान को छोड़ सड़क पर निकल गए। दरअसल कंस्ट्रक्शन साइट पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से कई मकानों में दरारें और क्षतिग्रस्त की स्थितियां बनी। जिसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम की टिम ने स्थानीय थाना के सहयोग से निर्माण कार्यों को रोक दिया गया है।

NSIT
Nsmch

त्रि-सदस्यीय समिति गठित 

इससे पहले डॉ त्यागराजन ने कहा कि तत्काल एक त्रि-सदस्यीय समिति गठित की गयी है जिसमें अपर ज़िला दंडाधिकारी (आपदा प्रबंधन), अपर नगर आयुक्त तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना सदर सदस्य के तौर पर नामित किए गए हैं। समिति को इस तथ्य की जाँच करने का निर्देश दिया गया है कि बिल्डर द्वारा बिल्डिंग बायलॉज़, आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों का पालन किया गया है अथवा नहीं। अनुपालन नहीं किए जाने की स्थिति में बिल्डर के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी तथा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 

 पटना से अनिल की रिपोर्ट