LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar news - MVI पर अवैध वसूली का आरोप, मंडल आयुक्त ने किया सस्पेंड

Bihar news - अवैध वसूली में शामिल एमवीआई को निलंबित कर दिया है। एमवीआई पर आरोप है कि वह निजी गाड़ी से अवैध वसूली के लिए जाते थे।

Bihar news -  MVI पर अवैध वसूली का आरोप, मंडल आयुक्त ने किया

Purnia - पूर्णिया में परिवहन विभाग के एमवीआई (मोटर वाहन निरीक्षक) राम जनम को अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। आयुक्त की रिपोर्ट के आधार पर परिवहन विभाग ने एमवीआई को मुख्यालय वापस बुला लिया है और उनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई उन खबरों के बाद हुई है जिनमें एमवीआई की संदिग्ध कार्यशैली का खुलासा हुआ था।

पटना की गाड़ी से करते थे वसूली

यह मामला तब सामने आया जब 14 मई को एक खबर प्रकाशित हुई। खबर में बताया गया था कि एमवीआई राम जनम को सरकारी गाड़ी नहीं मिली थी, फिर भी वे पटना नंबर की एक निजी स्कॉर्पियो से अवैध वसूली के लिए निकलते थे। उनके साथ उनके निजी गुर्गे और एक होमगार्ड का जवान भी होता था।

Diarch GO

होमगार्ड जवान ने किया खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवहन विभाग के टेस्टिंग ट्रैक पर तैनात होमगार्ड जवान साजन ने खुद स्वीकार किया कि 14 मई की रात उसे एमवीआई ने जांच के लिए ले जाया था। जबकि होमगार्ड जवान जिला परिवहन पदाधिकारी के अधीन काम करते हैं, और इस जांच की कोई सूचना उन्हें नहीं दी गई थी।

सुनसान जगह पर होती थी 'जांच'

अवैध वसूली का यह खेल सुनसान जगहों पर खेला जाता था। 14 मई की रात बायपास रोड पर नेवालाल चौक के पास एक वाहन को ओवरटेक करके रोका गया। इसके बाद कागजात की मांग की गई और फाइन के नाम पर पैसे का लेन-देन शुरू हुआ। यह सब तब हुआ जब पुलिस लिखी निजी गाड़ी में एमवीआई राम जनम बैठे रहे और उनके साथी मोलभाव कर रहे थे।

NSIT
Nsmch

सरकार की छवि हो रही थी धूमिल

प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एमवीआई राम जनम की कार्यशैली से सरकार की छवि धूमिल हो रही थी। उन्हें कई बार स्पष्टीकरण और चेतावनी दी गई, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। इसी वजह से उन्हें तत्काल प्रभाव से विभाग को वापस भेज दिया गया है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।