LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

One Husband Two Wives: तीन दिन की सुहागरात, एक दिन की पति ने मांगी राहत! दोनो पत्नियों ने कहा- ये सरकारी नौकरी नहीं है, बेगमों ने थमाया 'नियमों का परिपत्र'! अजब गजब मामला है ये...

One Husband Two Wives: एक पति, दो बीवियाँ, और तीन-तीन दिन का लव-क्वार्टर! और एक दिन का "पर्सनल लीव"! ये कोई मजाक नहीं, पुलिस के फैमिली काउंसलिंग सेंटर में बाकायदा समझौते के बाद यह ‘ड्यूटी चार्ट’ तय किया गया है।,,

One Husband Two Wives
तीन दिन की सुहागरात- फोटो : Meta

One Husband Two Wives: जरा सोचिए... आप ऑफिस में हों, हफ़्ते में छह दिन काम करें, और सन्डे को मिले एक छुट्टी तो कैसा लगेगा? अब सोचिए, यही काम कोई पति करे, लेकिन ऑफिस न हो, दो-दो बीवियाँ हों! जी हाँ, बिहार के पूर्णिया में एक जनाब को अब "शादीशुदा कर्मचारी" की तरह शिफ़्ट में ड्यूटी करनी पड़ेगी।

एक पति, दो बीवियाँ, और तीन-तीन दिन का लव-क्वार्टर! और एक दिन का "पर्सनल लीव"! ये कोई मजाक नहीं, पुलिस के फैमिली काउंसलिंग सेंटर में बाकायदा समझौते के बाद यह ‘ड्यूटी चार्ट’ तय किया गया है।

कहानी कुछ यूं है पहली बीवी ने थाने में दस्तक दी। बोली, "साहब! मेरा शोहर मुझे छोड़कर दूसरी औरत के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा है। ऊपर से खर्चा-पानी भी बंद!" तफ़्तीश हुई, पता चला कि जनाब बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर चुके हैं। और मजे की बात कि दूसरी बीवी भी शोहर की एक्सक्लूसिविटी पर जोर दे रही थी।

अब पुलिस ने कहा कि जब मियाँ दो नावों में सवार है, तो बंटवारा करो। बिलकुल हफ़्ते की शिफ्ट ड्यूटी की तरह! पहली बीवी को सोमवार से बुधवार, दूसरी को गुरुवार से शनिवार और संडे? वो पति का ‘फ्री डे’! यानी जो बीवी का नहीं, वो खुदा का भी नहीं वाला फलसफ़ा अब बदल गया है—जो दोनों बीवियों का है, वो संडे को खुद का है!

NSIT
Nsmch

अब देखिए न! बीवियाँ भी राजी, पति भी सजी, और पुलिस भी खुश। पहली बीवी को बच्चों के लिए चार हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता भी मिलेगा। क़ानून भी मान गया मोहब्बत के मर्ज का इलाज!

मगर जब इंसान मोहब्बत में उलझ जाए और सियासत हो घर के अंदरतो पुलिस स्टेशन भी काजी बन जाए!कहते हैं, "इश्क और जंग में सब जायज है"अब इसमें तीसरी चीज जोड़ लीजिए "शादी के बाद का शिफ़्ट सिस्टम भी जाहज हीं है!