LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Bihar News : लव मैरेज के बाद ससुराल में रह रहे युवक का मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया

Bihar News : लव मैरेज के बाद ससुराल में रहा रहे युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है........पढ़िए आगे

Bihar News : लव मैरेज के बाद ससुराल में रह रहे युवक का मिला
युवक का शव बरामद - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया में लव मैरिज करना एक युवक को भारी पड़ गया और उसकी जान चली गई। मृत युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नया टोला लखनझड़ी वार्ड संख्या 36 निवासी मो कमरुद्दीन साह के 24 वर्षीय पुत्र मो सादिक साह के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई मो जुबेर साह ने बताया कि चार साल पहले मो सादिक साह ने पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के बन्दरपुर की रहनेवाली शबनम नाम की लड़की से लव मैरिज किया था। 

शादी के बाद से सादिक ससुराल में रहता था। सादिक के बैंक खाते में 4 लाख से अधिक रुपये थे। पैसे के लोभ में ससुराल वाले उसको घर आने नही देते थे। जिसके कारण पत्नी से सादिक का बराबर विवाद होता था। सोमवार की शाम को सादिक के छोटे भाई के मोबाइल में ससुराल से किसी का फोन आया कि सादिक ने फांसी लगा ली है। जब परिजन आनन फानन में ससुराल पहुंचे तो देखा जमीन पर सादिक का बॉडी रखा हुआ था। 

Diarch GO

परिजनों का आरोप है कि सादिक की हत्या पत्नी और ससुरालवालों ने मिलकर की है और उसे सुसाइड बताया। वही स्थानीय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। वही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट