LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News: पूर्णिया में क्रिकेट टैलेंट हंट का हुआ आयोजन, 6 जिलों से आए 200 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Bihar News: द स्पोर्ट्स स्कूल का यही लक्ष्य है—हर कोने से खिलाड़ियों को पहचानकर उन्हें निखारना और खेल जगत में ऊँचाइयों तक पहुँचाना।” उन्होंने आगे कहा कि चयनित खिलाड़ियों को बेंगलुरु में द स्पोर्ट्स स्कूल में उन्नत प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति प्राप्त ह

Cricket talent hunt
Cricket talent hunt - फोटो : social media

Bihar News: जैन ग्रुप के प्रतिष्ठित खेल संस्थान द स्पोर्ट्स स्कूल द्वारा विद्या विहार क्रिकेट अकादमी टीम के सहयोग से विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया के रमेश विजय लक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में एक भव्य क्रिकेट टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, अररिया, किशनगंज और फारबिसगंज जिलों से आए 200 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर की प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर उभारने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

इस आयोजन में प्रतिभागियों को शारीरिक फिटनेस परीक्षण, तकनीकी मूल्यांकन, नेट प्रैक्टिस, मिनी मैच और फील्डिंग अभ्यास जैसे विभिन्न चरणों से होकर गुजरना पड़ा। पूरे दिन चले इस मूल्यांकन में खिलाड़ियों की क्रिकेटीय क्षमता, समर्पण और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आकलन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से द स्पोर्ट्स स्कूल के क्रिकेट संचालन निदेशक, पूर्व कर्नाटक रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी एवं एनसीए लेवल-2 कोच आर. आनंद, क्रिकेट वेस्ट इंडीज के लेवल-2 कोच डेरियन बेस्ट, प्रशिक्षक ऋषु शर्मा, रजनीश, और विद्या विहार क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच भास्कर दुबे उपस्थित रहे। इन सभी विशेषज्ञों ने न केवल खिलाड़ियों के कौशल का मूल्यांकन किया, बल्कि उन्हें आवश्यक तकनीकी सुझाव और प्रेरणा भी दी।

खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें द स्पोर्ट्स स्कूल, बेंगलुरु में उपलब्ध विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, छात्रवृत्तियाँ, आवासीय खेल शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर आर. आनंद ने कहा, “भारत के हर हिस्से में प्रतिभा है, जरूरत है तो बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की। 

द स्पोर्ट्स स्कूल का यही लक्ष्य है—हर कोने से खिलाड़ियों को पहचानकर उन्हें निखारना और खेल जगत में ऊँचाइयों तक पहुँचाना।” उन्होंने आगे कहा कि चयनित खिलाड़ियों को बेंगलुरु में द स्पोर्ट्स स्कूल में उन्नत प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। इस आयोजन की सफलता में विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल और विद्या विहार क्रिकेट अकादमी की भूमिका सराहनीय रही। उनकी तकनीकी और व्यवस्थात्मक सहयोग से यह आयोजन न केवल पूर्ण रूप से सफल रहा, बल्कि इसने बिहार के युवाओं को एक मजबूत और आशाजनक मंच भी प्रदान किया है।

NSIT
Nsmch