LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Bihar News: बचपन का प्यार 55 साल में चढ़ा परवान, 60 साल की उम्र में वकील साहब तीन बच्चों की माँ को लेकर हुए फरार

Bihar News: सहरसा के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी और पेशे से वकील संजीव कुमार और डॉक्टर की पत्नी बचपन के क्लासमेट और प्रेमी थे। वर्षों तक दोनों के बीच संबंध बना रहा, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई।

प्रेम प्रसंग
बचपन का प्यार 55 में मुकम्मल - फोटो : social media

Bihar News: कहते प्यार वक्त के साथ कम नहीं होता बल्कि बढ़ते जाता है। प्यार ना तो उम्र देखता है ना ही जात। एक बार दिल जिसे अपना प्रेमी मान लेता है फिर वो हमेशा के लिए प्रिय हो जाता है। वहीं अगर प्यार बचपन का हो तो वो भूलाए नहीं भूलता। एक ऐसा ही मामला बिहार के पूर्णिया से सामने आया है। जहां बचपन का प्यार 55 में जाकर मुकम्मल हुआ। जानकारी अनुसार प्रेमी युगल एक दूसरे से बचपन से ही प्यार करते थे। लेकिन दोनों की शादी अलग अलग करा दी गई। इसके बाद भी दोनों का प्यार कम नहीं हुआ। वहीं अब प्रेमी युगल एक साथ फरार हो गए हैं। 

60 साल के उम्र में तीन बच्चों  के साथ फरार हुए वकील साहब 

दरअसल, पूरा मामला पूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी डॉनर चौक का है। जहां एक 60 वर्षीय वकील संजीव कुमार अपने बचपन की प्रेमिका और 50 वर्षीय डॉक्टर की पत्नी को लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जिसके बाद दोनों की तलाशी की गई। तलाशी में दोनों की बरामदगी सहरसा जिले से की गई। इस घटना के बाद कई  सवाल भी खड़े हो रहे हैं।  

Diarch GO

बचपन से चल रहा था प्यार 

जानकारी अनुसार सहरसा के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी और पेशे से वकील संजीव कुमार और डॉक्टर की पत्नी बचपन के क्लासमेट और प्रेमी थे। वर्षों तक दोनों के बीच संबंध बना रहा, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई। बाद में महिला की शादी पूर्णिया के एक डॉक्टर से कर दी गई, लेकिन संजीव कुमार से उसका संपर्क वर्षों तक बना रहा। पुलिस को दिए बयान में वकील ने कहा, “हम दोनों एक-दूसरे से बचपन से प्यार करते थे, लेकिन हालात ने हमें अलग कर दिया। संपर्क हमेशा बना रहा और अब हमने साथ रहने का फैसला किया।”

पति ने किया दर्ज कराया एफआईआर 

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 11 मई को उनकी पत्नी बैग और पर्स लेकर घर से निकली लेकिन रात तक घर नहीं लौटी। जब काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला तो उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। डॉक्टर ने यह भी बताया कि पत्नी चोरी-छिपे वकील संजीव से मिलती थी और फोन पर संपर्क में रहती थी। उन्होंने संजीव का मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपा।

NSIT
Nsmch

सहरसा से हुए बरामद 

केहाट थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी निगरानी और सटीक लोकेशन के आधार पर दोनों को सहरसा जिले से बरामद किया गया। महिला का बयान धारा 183 और 184 के तहत न्यायालय में दर्ज कराया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की जाएगी। गौरतलब है कि डॉक्टर और उनकी पत्नी के तीन बच्चे हैं। दो बेटे जो एमबीबीएस कर रहे हैं और एक बेटी है।