LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: बिहार के इस जिले का बदल गया ट्रैफिक व्यवस्था, इन मार्गों पर नहीं चलेगी एक भी वाहन, घर से निकले के पहले जान लें....

Bihar News: घर से बाहर निकले से पहले आप ट्रैफिक व्यवस्था को समझ लें, अगर आप भी इस इलाके में रहते हैं और सफर पर निकले वाले हैं तो आपके लिए यह खबर आवश्यक है। ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी।

ट्रैफिक व्यवस्था
ट्रैफिक व्यवस्था बदली - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार में एक ओर जहां बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियास सरगर्मी तेज है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा भी जारी है। राहुल-तेजस्वी के नेतृत्व में यह यात्रा बिहार के तमाम जिलों में घूम रही है। इसी कड़ी में आज पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा होनी है। सासंद पप्पू यादव के क्षेत्र में आज महागठबंधन के तमाम नेता जुटेंगे। पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा शुरु हो गया है। 

ट्रैफिक व्यवस्था लागू 

वहीं पूर्णिया में प्रस्तावित वोटर अधिकार यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कई मार्गों पर कुछ घंटों के लिए वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया है। यह व्यवस्था रविवार सुबह से पांच–छह घंटे तक प्रभावी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए निम्नलिखित मार्गों पर प्रतिबंध लागू रहेंगे। 

इन मार्गों पर रोक 

महेंद्रपुर–चांदपुर सड़क एवं गुंडा चौक–बीरपुर सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बंद रहेगा। जीरो माइल से खुश्कीबाग होकर लाइन बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सभी व्यावसायिक (मालवाहक) वाहनों का परिचालन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 131ए पर पूर्णिया जिला सीमा के भीतर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। बेलौरी चौक से कटिहार मोड़ तक जाने वाली सड़क पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी वाहनों पर रोक रहेगी।

इन मार्गों पर भूल कर भी ना जाएं

तो वहीं फोर्ड कंपनी चौक से पंचमुखी मंदिर होते हुए लाइन बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। पंचमुखी मंदिर से रामबाग होकर कसबा की ओर जाने वाली सड़क पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। कप्तान पुल से फातिमा नर्सिंग होम होकर रामबाग जाने वाली सड़क पर भी सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक वाहनों पर रोक रहेगी। पूर्णिया से अररिया की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर कसबा से अररिया तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। बिहार टॉकीज मोड़ से होप चौक एवं लाइन बाजार से रजनी चौक तक जाने वाली सड़क पर व्यावसायिक वाहनों का परिचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा। हालांकि जीरो माइल से मरंगा बाइपास मार्ग पर यातायात पूर्ववत सुचारु रहेगा।

NSIT
Nsmch

इन वाहनों के लिए प्रतिबंध नहीं 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, अग्निशमन, पुलिस और अस्पताल जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। यातायात सुगम बनाने के लिए सभी प्रतिबंधित मार्गों पर ट्रैफिक संकेतक बोर्ड, लाउडस्पीकर से अग्रिम सूचना और वैकल्पिक मार्गों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। साथ ही गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटाने के लिए टोइंग क्रेन और अतिरिक्त पुलिस बल व होमगार्ड की व्यवस्था भी की गई है।