LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Political News: भाजपा आज मना रही है जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, पूर्णिया में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ठाकुर को किया नमन

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का 101 वां जन्मदिन पूर्णिया में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी शिरकत किया।

birth anniversary of Jannayak Karpoori Thakur
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती- फोटो : Reporter

Political News: पूर्णिया भाजपा कार्यालय में जन नायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती को धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने भी शिरकत किया। जायसवाल ने इस अवसर पर स्वर्गीय ठाकुर के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। 

मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर देश के आम जन के नेता थे। आज पूरा भाजपा परिवार उनकी 101वीं जयंती का उत्सव मना रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने गरीबों के नेता स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित थे। आज हमें उनके बताए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर में किसानों की एक सभा आयोजित करेंगे, जिसमें किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

रिपोर्ट- अंकित कुमार