LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar accident news - आर्मी की गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दो की हालत नाजुक, गुस्साए लोगों ने जमकर काटा बवाल

Bihar accident news - आर्मी की गाड़ी और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में मौके पर ही बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई

Bihar accident news - आर्मी की गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सव
सेना की गाड़ी की चपेट में आया बाइक सवार- फोटो : अंकित झा

Purnia - पूर्णिया में सुबह सुबह भीषण हादसा हुआ है। जहाँ आर्मी की गाड़ी और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में मौके पर ही बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर खूब बवाल काटा। मृत युवक की पहचान  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रायपुर मटिया निवासी मो अबुल के 35 वर्षीय पुत्र मो जावेद के रूप में हुई है। 

घटना के संबंध में घायल मो. आफताब ने बताया कि वह जावेद और एक अन्य दोस्त सतडोभ जा रहे थे। सतडोभ में ही जावेद का वेल्डिंग दुकान है। दुकान जाने के लिए वह मटिया चौक पार कर रहा था उसी क्रम में NH31 पर कटिहार की ओर से आ रही आर्मी की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद आर्मी की गाड़ी वहाँ से निकल गई। 

इस घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई। जिसके कारण आक्रोशित लोगों ने NH31 को घंटो जामकर बवाल काटा। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर मामला को शांत करवाया और सड़क पर से जाम हटवाया। 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने बताया कि  इससे पहले भी मटिया चौक पर कई लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दी है। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अंकित कुमार झा