LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Teacher: 13 साल की शादी छोड़ 19 साल के प्रेमी संग भागी शिक्षिका, पति ने दर्ज कराया अपहरण का केस

Bihar Teacher: पूर्णिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादीशुदा शिक्षिका अपने 19 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे और बच्चों को छोड़कर पड़ोसी युवक संग भागने का फैसला किया।

Bihar Teacher: 13 साल की शादी छोड़ 19 साल के प्रेमी संग भागी

पूर्णिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हाल ही में सरकारी नौकरी पाने वाली 36 वर्षीय शिक्षिका अपने 19 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पति ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

पति ने पढ़ाया, कोचिंग करवाई, फिर भी पत्नी ने छोड़ दिया साथ

रंजन कुमार राणा और लक्ष्मी कुमारी की शादी 13 साल पहले हुई थी। परिवार की स्थिति सुधारने के लिए रंजन ने अपनी पत्नी को पढ़ाई में सहयोग दिया। उसने महंगी कोचिंग दिलवाई, जिससे लक्ष्मी ने शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की और अररिया के एक सरकारी स्कूल में नौकरी लग गई। नौकरी लगने के बाद लक्ष्मी अररिया में रहने लगी, जबकि रंजन अपने बच्चों के साथ पूर्णिया में रह रहा था।

पड़ोसी से हुआ प्यार, फिर बनाई भागने की योजना

अररिया में रहने के दौरान लक्ष्मी की दोस्ती पड़ोसी युवक सुनील राम से हो गई। सुनील घर के छोटे-मोटे कामों में मदद करता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, और जब परिवार को इसका पता चला तो उन्होंने सुनील को गांव से बाहर भेज दिया। लेकिन दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से संपर्क में बने रहे। हाल ही में सुनील वापस लौटा, तो दोनों ने भागने की योजना बना ली।

पति को ऐसे मिली खबर

जब लक्ष्मी अचानक लापता हो गई, तो मकान मालिक ने उसके पति को सूचना दी। रंजन घबराकर अररिया पहुंचा, जहां उसे पता चला कि उसकी पत्नी बिना किसी सूचना के स्कूल से भी गायब हो गई थी। जब उसने सुनील के परिवार से सवाल किए, तो उन्होंने उल्टा लक्ष्मी पर ही उनके बेटे को बहकाने का आरोप लगा दिया।

पति ने दर्ज कराया अपहरण का केस, पुलिस जांच में जुटी

NSIT
Nsmch

रंजन ने बौसी थाने में अपनी पत्नी, सुनील राम, उसके पिता भरत राम और भाई अनिल राम के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार शिक्षिका व उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है।

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

36 साल की शादीशुदा महिला का 19 साल के युवक के साथ फरार होना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। कोई इसे बेवफाई मान रहा है, तो कोई इसे प्रेम-प्रसंग का नाम दे रहा है। अब पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी और सच्चाई सामने आएगी।