LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Pappu yadav On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर ये क्या बोल गए पप्पू यादव! कह दी इतनी बड़ी बात, आपको जाननी चाहिए

Pappu yadav On Operation Sindoor: सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध और ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए सत्ताधारी दल पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

Pappu yadav On Operation Sindoor
पप्पू यादव का केंद्र सरकार पर हमला- फोटो : SOCIAL MEDIA

Pappu yadav On Operation Sindoor: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राज्य में चोरी, डकैती, लूट और हत्या जैसे अपराध बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना जैसे शहर में हर दिन हत्याएं हो रही हैं, जो राज्य में कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

सत्ताधारी नेताओं पर गंभीर आरोप

पप्पू यादव ने सत्ताधारी नेताओं पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हीं के संरक्षण में अपराधी खुलेआम बाजारों में घूमते हैं, अपराध करते हैं और फिर बच निकलते हैं।

Diarch GO

पुलिस की भूमिका पर सवाल

उन्होंने बिहार पुलिस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मामले की जांच में शिथिलता बरती जा रही है। कोर्ट में बिना ठोस सबूत के चार्जशीट जमा कर दी जाती है।नतीजतन, अपराधी आसानी से बरी हो जाते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है।

ऑपरेशन सिंदूर पर पप्पू यादव की आलोचना

सांसद पप्पू यादव ने भारत सरकार द्वारा संचालित ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन को ज्यादा शोहरत देने की कोशिश की गई है, जबकि कोई बड़ी रणनीतिक या सैन्य सफलता नहीं मिली।

NSIT
Nsmch

इंदिरा गांधी के कार्यकाल से तुलना

पप्पू यादव ने इंदिरा गांधी के शासनकाल में हुए पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य अभियानों से तुलना करते हुए कहा कि उस समय के ऑपरेशन से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर में ना तो आतंकवाद खत्म हुआ, और ना ही पाकिस्तान को कोई गहरा झटका दिया गया

विपक्ष की आक्रामकता

पप्पू यादव का बयान सिर्फ व्यक्तिगत आलोचना नहीं है, बल्कि यह राजनीतिक असंतोष और विपक्ष की आक्रामकता का संकेत भी है। ये बयान कई संकेत दे रहे हैं कि राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगा।राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर सरकार की साख पर भी सवाल उठेगा। यह बयान 2025 के संभावित चुनावी मुद्दों में से एक बन सकता है।