LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Purina Woman News: शादी कराने वाला भरोसेमंद बना दलाल! पैसे वाले लड़कों से विवाह का सपना दिखाकर लड़कियों का करता था सौदा, जानें पूरा मामला

Purina Woman News: बिहार के पूर्णिया जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के नाम पर नाबालिग लड़कियों को बंगाल भेजकर बेचा जा रहा है। आरोपी संतोष राम के खिलाफ गांव में विरोध और पुलिस में शिकायत की गई है।

Purina Woman
Purina Woman- फोटो : social media

Purina Woman News: बिहार के पूर्णिया जिले के के. नगर थाना क्षेत्र के बेलारिकाबंग अंबेडकर नगर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ‘शादी का सपना’ दिखाकर नाबालिग बच्चियों और युवतियों को बेचा जा रहा है। इस शर्मनाक घोटाले के केंद्र में है – संतोष राम उर्फ नीरज राम, जो पिछले 5 वर्षों से भोले-भाले ग्रामीण परिवारों को ठगने और बेटियों की ज़िंदगी बेचने के धंधे में लिप्त है।

शादी के नाम पर ‘खुशहाल घर’ का धोखा

ग्रामीणों के अनुसार, संतोष राम ने खुद को ‘शादी कराने वाला भरोसेमंद दलाल’ के रूप में पेश किया। वह लड़की वालों को अच्छे घर, पैसे वाले लड़कों और बंगाल में शादी का सपना दिखाता। विश्वास जीतने के बाद वह दोनों पक्षों से मोटी रकम वसूलता – 1.5 लाख तक की डील आम थी।

लेकिन इस शादी की असलियत बेहद भयावह थी – बेटियों को जबरन शादी कराई जाती, फिर उन्हें पीटा जाता, शोषण होता और बाद में उन्हें किसी और को बेच दिया जाता। एक पीड़ित महिला ने रोते हुए कहा कि मेरी नतिनी ने रोते हुए बताया कि उसे गलत लड़के से जबरन शादी कर दी गई और फिर बेचा गया। अब उसका कोई अता-पता नहीं है।

 15 साल की बच्ची साल भर से लापता

एक अन्य मामले में, 15 वर्षीय लड़की को शादी कराकर बंगाल भेजा गया, और तब से वह गायब है। पीड़ित परिवार को केवल एक बार कॉल आया जिसमें लड़की ने कहा,"मेरा शोषण हो रहा है, मुझे बचाओ। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं है। ऐसी कहानियां अब एक-दो नहीं, कम से कम 10 से ज्यादा लड़कियों की सामने आ चुकी हैं, जिनका शादी के नाम पर सौदा कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

गांव में आक्रोश

गांव की पंचायत सदस्य अहिल्या देवी और रेखा देवी ने बताया कि जब कई लड़कियों ने सालों से मायके आना बंद कर दिया और एक ने फोन पर मदद मांगी, तब जाकर संतोष राम की सच्चाई सामने आई।गांव की महिलाओं ने अब इस अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि हम अपनी बेटियों को वापस लाएंगे और इस सौदागर को सजा दिलाएंगे।"

पुलिस में शिकायत, कार्रवाई की मांग

के. नगर थाना में पीड़ित परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संतोष राम की तत्काल गिरफ्तारी हो। गायब लड़कियों की तलाश शुरू की जाए। मानव तस्करी के इस गिरोह में शामिल सभी लोगों को कड़ी सजा दी जाए

एक बड़े नेटवर्क की आशंका

इस घटनाक्रम से यह संदेह भी गहरा गया है कि संतोष राम कोई अकेला अपराधी नहीं, बल्कि एक संगठित मानव तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।बंगाल तक फैले इस रैकेट में एजेंट, सौदागर और खरीददार शामिल हो सकते हैं।