LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bangladeshi citizen absconding: बिहार की हाई सिक्योरिटी जेल से बड़ी चूक! पूर्णिया सेंट्रल जेल से फरार हुआ बांग्लादेशी नागरिक

Bangladeshi citizen absconding: बिहार के पूर्णिया सेंट्रल जेल के संसीमन केंद्र से एक बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गया। पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी है।

Bangladeshi citizen absconding

Bangladeshi citizen absconding: बिहार के पूर्णिया जिले से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पूर्णिया सेंट्रल जेल परिसर के बाहरी क्षेत्र में बने संसीमन केंद्र से एक बांग्लादेशी नागरिक पुलिस और जेल प्रशासन को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल जेल पूर्णिया सह संसीमन केंद्र के अधीक्षक मनोज कुमार नेके. हाट पुलिस स्टेशन को लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है और तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

फरार विदेशी नागरिक की पहचान मन्ना के रूप में हुई है। वह जामशेद जलक सिकंदर का पुत्र है और बांग्लादेश के नारायणपुर जिले के अजीज नगर, थाना रूपगंज का रहने वाला बताया गया है। मन्ना को सुपौल जिले की वीरपुर पुलिस ने वीरपुर थाना कांड संख्या 426/2023 और एसटी-168/2024 के तहत गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट 1946 की धारा 14(ए) के तहत अवैध घुसपैठ का मामला दर्ज था। अदालत से तय सजा पूरी करने के बाद उसे वापस बांग्लादेश भेजने की कानूनी प्रक्रिया चल रही थी। जब तक सभी कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक उसे विशेष निगरानी में संसीमन केंद्र में रखा गया था।

कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था बांग्लादेशी कैदी

बिहार कारा विभाग पटना के निर्देश पर उसे 31 मार्च 2026 को वीरपुर सब-जेल से पूर्णिया सेंट्रल जेल के संसीमन केंद्र में शिफ्ट किया गया था। वहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसे रखा गया था। रविवार 29 जून 2026 की दोपहर करीब 2:20 बजे वह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसने संसीमन केंद्र की सुरक्षा में बड़ी चूक का फायदा उठाया और वहां से भागने में सफल रहा। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अधीक्षक मनोज कुमार ने के. हाट थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मन्ना की तस्वीरें और CCTV फुटेज जारी

पुलिस को मन्ना की हालिया तस्वीरें और संसीमन केंद्र के मुख्य गेट पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज सौंप दिए गए हैं। अब पुलिस की टेक्निकल टीम और विशेष जांच दल फुटेज के आधार पर उसकी आखिरी लोकेशन ट्रेस करने में जुटे हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए पूर्णिया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आसपास के थानों को भी सतर्क रहने को कहा गया है ताकि आरोपी देश छोड़कर भाग न सके। के. हाट थाना पुलिस के अनुसार मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जेल के सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है कि दोपहर के समय इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई।

NSIT
Nsmch