LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Purnea Airport: बिहार को हवाई सफर की नई सौगात! 15 सितंबर से शुरू होंगी पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ानें, शुरुआती फेज में दिल्ली-कोलकाता के लिए सेवा

Purnea Airport: बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट से 15 सितंबर से दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ान सेवाएं शुरू होंगी। सांसद पप्पू यादव ने निरीक्षण कर निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई।

Purnea Airport

Purnea Airport: बिहार के लोगों, खासकर कोसी और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को पूर्णिया एयरपोर्ट का निरीक्षण करते हुए घोषणा की कि 15 सितंबर 2025 से यहां से उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। शुरुआती चरण में दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ानें संचालित होंगी, जबकि जल्द ही हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई को भी जोड़े जाने की योजना है।

निरीक्षण के दौरान नाराजगी

एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान सांसद ने घेराबंदी और सड़क कनेक्टिविटी कार्य में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण की धीमी रफ्तार और घटिया गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। पप्पू यादव ने वीडियो कॉल पर नागर विमानन मंत्री किंजरापुर राम मोहन नायडू को भी एयरपोर्ट की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।

पहले कोलकाता और दिल्ली, फिर दक्षिण भारत से कनेक्टिविटी

पप्पू यादव ने बताया कि शुरुआती उड़ानों में 70 सीट वाला इंडिगो विमान कोलकाता के लिए और बड़ी फ्लाइट दिल्ली के लिए चलेगी। इसके बाद हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए सेवा प्राथमिकता के आधार पर शुरू की जाएगी, क्योंकि इन मार्गों पर छात्रों और मजदूरों की संख्या अधिक है।

सीमांचल और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को लाभ

सांसद के अनुसार, पूर्णिया एयरपोर्ट न केवल बिहार के सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लिए, बल्कि पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए भी नजदीकी विकल्प होगा। साहेबगंज पुल बनने के बाद साहेबगंज से भी यात्री यहां से उड़ान भर सकेंगे। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी पर स्थानीय मुद्दों की अनदेखी और निर्माण कार्य में गड़बड़ी के आरोप लगाए।

NSIT
Nsmch

निर्माण समय पर पूरा होने का दावा

सीनियर मैनेजर (सिविल एविएशन) ओंकार नाथ सुमन ने कहा कि 15 अगस्त तक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे तय समय पर 15 सितंबर से उड़ान संचालन संभव होगा।