LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Money Fraud: भोले भाले लोगों को ग्रुप लोन दिलाने कने नाम पर ठगी! 100 लोगों से 2 करोड़ रुपये की रकम लेकर हुआ फरार

Bihar Money Fraud: पूर्णिया में उमेश यादव ने ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर 100 से अधिक महिलाओं से 2 करोड़ रुपये ठग लिए और परिवार सहित फरार हो गया।

Bihar Money
Bihar Money - फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Money Fraud: पूर्णिया जिले में एक चौंकाने वाला लोन ठगी कांड सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने सौ से ज्यादा भोले-भाले लोगों, खासकर महिलाओं, को ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की चपत लगाई और अब वह परिवार सहित फरार हो चुका है। इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से तोड़ा है, बल्कि महिलाओं को मानसिक और सामाजिक संकट में भी डाल दिया है।

कैसे हुई ठगी?

मामला मधुबनी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी यादव टोला का है, जहां के उमेश यादव नामक व्यक्ति ने वर्षों तक गांवों में सूद पर पैसे देकर लोगों का विश्वास जीता। बाद में उसने खुद को एक प्राइवेट बैंक का लोन एजेंट बताते हुए ग्रुप लोन दिलाने का कारोबार शुरू किया। पीड़ितों का आरोप है कि उमेश यादव महिलाओं को लोन दिलवाकर उनकी रकम का बड़ा हिस्सा यह कहकर ले लेता था कि वह स्वयं किश्त भर देगा। इसी तरह उसने लगभग 100 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये हड़प लिए।

कुछ प्रमुख ठगी के मामले:

हसीना खातून (झुन्नी): ₹1.35 लाख

शमसा खातून: ₹2 लाख

ललिता देवी: ₹2.50 लाख

रामटोला के लड्डू राम: ₹1 लाख

देवनंदन यादव व पुत्रवधू: ₹4 लाख कुल

जुबेदा खातून और निशा खातून: ₹1-1 लाख

इसके अलावा भी कई दर्जन महिलाएं और ग्रामीण हैं जिनसे रकम लेकर उमेश यादव अब मकान बंद कर गायब हो गया है। उसका मोबाइल भी बंद है।

किश्त चुकाने को महिलाएं बेहाल

अब जब बैंक की किश्त चुकाने का समय आया है, तो महिलाएं तनाव और डर में जी रही हैं। बैंककर्मियों द्वारा वसूली का दबाव लगातार बढ़ रहा है, और घर बैठ जाने की चेतावनी दी जा रही है।महिलाओं को डर है कि समय पर किश्त नहीं चुकाई तो उनके घरों की प्रतिष्ठा खतरे में पड़ सकती है, और उन्हें कानूनी प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ सकता है।

NSIT
Nsmch

पंचायत से उठी आवाज

इस्तेम्बरार पंचायत के उपसरपंच मोहम्मद शौकत ने इस घोटाले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पूरे पंचायत में महिलाओं से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी हुई है और यदि जल्द आरोपी पकड़ा नहीं गया और पैसा वापस नहीं मिला तो जनांदोलन शुरू किया जाएगा।