LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Teacher: बुरी फंसी इंचार्ज हेडमास्टर! DEO ने दिया 210501 रुपये वसूलने का आदेश, पद से भी धोना पड़ा हाथ, सामने आई ये वजह

Bihar Teacher: बिहार के बहदुरा मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन में अनियमितता पर प्रधानाध्यापिका रंजन कुमारी से ₹2.10 लाख की वसूली का आदेश। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पद से हटाकर वेतन कटौती का निर्देश भी जारी किया।

Bihar Teacher
खाने को लेकर इंचार्ज हेडमास्टर पर एक्शन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Teacher: बिहार के बहदुरा मध्य विद्यालय (प्रखंड स्तर) में मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजन कुमारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।आदेश संख्यापत्रांक 1647, दिनांक 24.05.2025 के अनुसार, रंजन कुमारी से ₹2,10,501 की राशि की वसूली का निर्देश जारी किया गया है। यह वसूली प्रति माह वेतन कटौती के माध्यम से की जाएगी।

कैसे सामने आया मामला?

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद साधनसेवी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) द्वारा संयुक्त जांच की गई।जांच में पाया गया कि बच्चों की भौतिक उपस्थिति 203 थी, जबकि  रजिस्टर में 522 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी। इसके अलावा 5 क्विंटल से अधिक चावल की अनियमितता पाई गई। निरीक्षण रिपोर्ट डीईओ को सौंपी गई, जिसके बाद कार्रवाई हुई।

Diarch GO

महिला होने पर प्रताड़ना का आरोप

जांच के बाद रंजन कुमारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष अपील दायर की और आरोप लगाया कि उन्हें महिला होने के कारण जानबूझकर प्रताड़ित किया गया। जांच में भेदभाव किया गया है। निरीक्षण वाले दिन गांव में एक वृद्ध महिला की मौत हुई थी, जिससे छात्रों की उपस्थिति कम थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पदाधिकारी और साधनसेवी पैसे की मांग और मानसिक उत्पीड़न करते हैं। उनके इन आरोपों की कई सुनवाइयों के बाद जांच की गई, लेकिन जांच टीम ने उनकी बातों को "झूठी और मनगढंत" करार दिया।

पद से हटाने और वेतन से वसूली का अंतिम आदेश

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अंतिम आदेश में कहा: 2,10,501 की राशि तीन दिन में जमा करें। अगर राशि जमा नहीं होती तो वेतन से कटौती कर वसूली की जाए। इसके अलावा रंजन कुमारी को प्रभारी प्रधानाध्यापिका पद से हटाने का भी निर्देश दिया गया है। उनकी जगह पर किसी वरिष्ठ शिक्षक को विद्यालय का प्रभार सौंपे जाने की घोषणा की गई है।

NSIT
Nsmch