LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Bihar politics: 'लालू यादव का शासनकाल सही मायने में गरीबों के लिए....',पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने क्या कह दिया ऐसा, जिसकी हर जगह हो रही चर्चा

Bihar politics: पूर्णिया में आयोजित एक कार्यक्रम में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने लालू यादव के शासन को गरीबों का 'मंगलराज' बताया और वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था पर जमकर हमला बोला।

Mukesh Sahni
Mukesh Sahni- फोटो : social media

Bihar politics: पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने एक बार फिर बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। पूर्णिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को 'मंगलराज' की संज्ञा दी। उनका कहना है कि लालू यादव ने सामाजिक रूप से वंचित तबकों को सत्ता और सम्मान की भागीदारी दी, जो पहले उनके लिए दूर की बात थी। उन्होंने कहा, “जो लोग कभी ज़मीन पर बैठते थे, उन्हें लालू राज में कुर्सी पर बैठने का अवसर मिला। यह बदलाव पहली बार गरीबों और पिछड़ों ने महसूस किया।”

लालू राज ने पिछड़ी जातियों को दी असली भागीदारी

मुकेश सहनी का यह बयान केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि उन्होंने इसे इतिहास से जोड़कर पेश किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यादव समुदाय के एकजुट प्रयासों की वजह से लालू यादव मुख्यमंत्री बने और उनके शासन में केवल यादव नहीं, बल्कि अन्य पिछड़ी जातियों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिला।

Diarch GO

मुकेश सहनी ने कहा कि जो लोग हम पर राज करते थे, जब उन्हें यह बदलाव नागवार गुजरा तो उसी दौर को 'जंगलराज' कहने लगे,”.यह टिप्पणी राजनीतिक विमर्श को नया मोड़ देने वाली है, खासकर तब, जब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और जातिगत जनगणना व सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे छाए हुए हैं।

वर्तमान शासन को बताया ‘वास्तविक जंगलराज’

पूर्व मंत्री ने वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि “आज जो हालात हैं, वह जंगलराज से कम नहीं।” उन्होंने दावा किया कि गरीब, दलित और पिछड़ों की अब कोई नहीं सुनता।उन्होंने कहा थाने में निषाद समाज या गरीबों की सुनवाई नहीं होती।प्रखंड कार्यालयों में अपमानित किया जाता है।रिश्वत दिए बिना जमीन का म्यूटेशन संभव नहीं है।आज अगर किसी गरीब को ज़मीन का म्यूटेशन कराना है, तो उसे कम से कम दो महीने चक्कर लगाने होंगे और बिना घूस दिए काम नहीं होगा। यह टिप्पणी बिहार सरकार की ई-गवर्नेंस और डिजिटल भूमि सुधार प्रयासों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।

NSIT
Nsmch

सत्ता परिवर्तन का दिया संकेत

अपने भाषण के अंत में मुकेश सहनी ने यह भी संकेत दिया कि बिहार की जनता को अब समय आ गया है कि सत्ता में बदलाव लाया जाए। उन्होंने कहा कि “हमें वही राज चाहिए, जैसा लालू यादव का था – जिसमें गरीब, पिछड़ा, दलित सिर उठाकर जी सके।”उनकी यह बात महागठबंधन में VIP की संभावित वापसी की ओर भी इशारा करती है। ज्ञात हो कि VIP पहले महागठबंधन का हिस्सा थी, और फिर NDA के साथ चली गई थी, लेकिन 2022 के बाद से वह फिर से राजनीतिक दिशा तलाश रही है।