LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Police Robbery: वर्दी वाला गुंडा बने बिहार के पुलिस! सर्विस पिस्टल के दम पर लुटपाट को दे रहे थे अंजाम, ऐसे उठा कुकर्म से पर्दा

Bihar Police Robbery: दरभंगा के खजांची हाट थाना में पदस्थापित दारोगा अरुण कुमार झा ने दो सिपाहियों और एक प्राइवेट ड्राइवर के साथ मिलकर युवक से पिस्टल की नोक पर 1.10 लाख रुपये लूट लिए। एसपी ने सभी को निलंबित कर जेल भेजा।

Bihar Police
Bihar Police- फोटो : social media

Bihar Police Robbery: बिहार के दरभंगा जिले से एक हैरान कर देने वाला पुलिसिया अपराध सामने आया है जिसने एक बार फिर "वर्दी वाला गुंडा" जैसे उपमाओं को जीवंत कर दिया है। खजांची हाट थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार झा ने दो सिपाहियों और एक प्राइवेट वाहन चालक के साथ मिलकर एक आम नागरिक से पिस्टल की नोक पर 1 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए।

यह घटना 14 मई की रात लगभग 12 बजे की है जब पुलिस टीम रात्रि गश्ती पर निकली थी। लेकिन गश्ती के नाम पर इन पुलिसकर्मियों ने कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी संजय यादव के पुत्र अभिनंदन यादव को निशाना बनाया।

घटना का पूरा विवरण

प्राथमिकी के अनुसार, अभिनंदन यादव जब रात 12 बजे रास्ते से गुजर रहे थे, तभी चुन्नी उरांव चौक पर खजांची हाट थाना की पुलिस टीम ने उन्हें रोका। वहां दारोगा अरुण झा ने अपनी सरकारी पिस्टल तान दी और उनके साथ मौजूद सिपाही अनुज कुमार, योगेंद्र पासवान और प्राइवेट ड्राइवर अमन कुमार उर्फ गोलू ने मिलकर उनसे 1.10 लाख रुपये जबरन छीन लिए। पीड़ित को धमकी दी गई कि अगर उसने कुछ भी कहा, तो अंजाम बुरा होगा। लेकिन संयोगवश मामला एसपी कार्तिकेय शर्मा के संज्ञान में आ गया।

सभी पुलिसकर्मी निलंबित और गिरफ्तार

जैसे ही एसपी को इस घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत दारोगा अरुण झा,सिपाही अनुज कुमार,सिपाही योगेंद्र पासवान, और प्राइवेट चालक अमन कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया।एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पुलिस वर्दी पहन कर किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

NSIT
Nsmch