LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Police v/s Tejasvi yadav - तेजस्वी यादव के क्राइम बुलेटिन पर पुलिस मुख्यालय ने उठाए सवाल, कहा - सिर्फ कहने से नहीं होगा, सबूत दें

Police v/s Tejasvi yadav - बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक बार फिर तेजस्वी यादव के क्राइम के आंकड़ों को गलत बताया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार तेजस्वी यादव छिटपुट घटनाओं को बड़ा बताकर पुलिस की गलत छवि प्रस्तुत कर रहे हैं।

Police v/s Tejasvi yadav - तेजस्वी यादव के क्राइम बुलेटिन पर
तेजस्वी के आंकड़ों को पुलिस ने बताया गलत- फोटो : अनिल कुमार

Patna - बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव लगातार सवाल उठा रहे हैं। जिसको लेकर अब बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से लगातार जवाब दिया जा रहा है। आज पुलिस मुख्यालय ने एक बार फिर तेजस्वी के क्राइम रिपोर्ट को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ने बताया कि जितनी हत्याओं का जिक्र तेजस्वी ने किया है। वही पूरी तरह से गलत है। 

यह भी पढ़ें - Patna police - ऐसा क्या हुआ कि नीतीश कुमार की पुलिस ने खंगाल डाले तेजस्वी यादव के एक्स हैंडल पर किए पोस्ट, जानें पूरा मामला

मामले में  लॉ एंड आर्डर एडीजी पंकज दराद ने बताया कि तेजस्वी ने अपने पोस्ट में 117 घटनाओं का जिक्र किया है। जबकि उनमें सिर्फ 46 हत्या के मामले हैं, बाकि सभी छिटपुट घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इन हत्याओं में भी ज्यादातर पारिवारिक मामले हैं। 

NSIT
Nsmch

एडीजी ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष जिन मामलों का जिक्र करते हैं, उन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा जो घटनाएं हुई है, वह वैसी नहीं हैं, जैसे चित्रित किया गया है। तेजस्वी यादव ने जो सूची दी गई है। उसमें सिर्फ शीर्ष की जानकारी दी गई है। जगह और थाने के बारे में नहीं बताया गया है। सिर्फ कहने से 175 हत्याएं हो गई है तो उसे मान नहीं लिया जाएगा।

Report - anil kumar