LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: बिहार को 3 रेलवे ओवरब्रिज की सौगात, इन इलाके के लोगों को मिलेगा फायदा, यहां होगा निर्माण

Bihar News: बिहार को एक बार फिर बड़ी सौगात मिली है। राज्य में 3 रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। जिससे आम लोगों को जाम से निजात मिलेगी। इन जगहों पर 315 करोड़ की लागत से निर्माण होगा।

रेलवे ओवरब्रिज
रेलवे ओवरब्रिज- फोटो : social media

Bihar News: बिहार को एक के बाद बड़ी सौगात दी जा रही है। एक बार फिर बिहार को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश को 3 रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिली है। इसके निर्माण से लोगों को जाम से निजात मिलेगा। दरअसल, प्रदेश में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। रोसड़ा, सलौना और पूर्णिया में तीन नए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे। इन प्रोजेक्ट्स को लेकर रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

जाम से मिलेगा निजात 

अब इन स्थानों पर लोगों को गुमटी पर खड़े होकर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हर दिन बड़ी संख्या में गाड़ियां गुजरने की वजह से यहां जाम और लंबे इंतजार की समस्या आम बात है। आरओबी बनने के बाद स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

315 करोड़ रुपये की लागत

तीनों आरओबी के निर्माण पर लगभग 315 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रोसड़ा (SH-55, रूसेरा घाट रेलवे स्टेशन के पास, लेवल क्रॉसिंग नंबर 17): 103.42 करोड़ रुपये, सलौना (किमी 24/5-6, लेवल क्रॉसिंग नंबर 6B): 101.81 करोड़ रुपये और पूर्णिया (पूर्णिया कोर्ट और पूर्णिया रेलवे स्टेशन के बीच, किमी 2/7-8, लेवल क्रॉसिंग नंबर 3): 109.75 करोड़ रुपये से निर्माण होगा।

जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माण कार्य शुरू होते ही लोगों को आने-जाने में होने वाली मुश्किलों से जल्द छुटकारा मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से जाम और इंतजार की समस्या बनी हुई थी। अब आरओबी बनने से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

NSIT
Nsmch