LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Politics:पूर्णिया हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले सीमांचल के किसानों को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने पूर्णिया में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की घोषणा की

पूर्णिया हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करने की घोषणा की, जो मखाना उत्पादकों के आर्थिक हितों और उद्योग के वैश्विक प्रचार को सशक्त बनाएगा।...

 PM Modi announced National Makhana Board

Bihar Politics:बिहार के सीमांचल क्षेत्र के किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पूर्णिया हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करने की घोषणा की, जो मखाना उत्पादकों के आर्थिक हितों और उद्योग के वैश्विक प्रचार को सशक्त बनाएगा।

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि,"मखाना और बिहार का बहुत गहरा नाता रहा है। पूर्णिया से राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे इस क्षेत्र के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत लाभ होने वाला है।"

पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद मखाना उत्पादकों, कृषि वैज्ञानिकों और स्थानीय समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें उम्मीद है कि यह कदम उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा और मखाना उद्योग को नई दिशा देगा। प्रधानमंत्री सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद शीशाबाड़ी में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में इस परियोजना की औपचारिक घोषणा करेंगे।

मखाना किसानों का कहना है कि यह बोर्ड उनके लिए कई मायनों में फायदेमंद होगा।कृषि में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति को बढ़ावा।किसानों को बेहतर बीज, उन्नत सिंचाई प्रणाली और फसल प्रबंधन का प्रशिक्षण।मखाना की उत्पादकता और गुणवत्ता में वृद्धि।किसानों को बाजार से सीधे जोड़कर बिचौलियों की भूमिका कम करना।उनके उत्पाद का सही और उचित मूल्य सुनिश्चित करना।मखाना की ब्रांडिंग और मार्केटिंग को मजबूती देना, जिससे यह वैश्विक बाजारों में अपनी पहचान बना सके।

NSIT
Nsmch

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड न केवल बिहार के किसानों के लिए अवसर बढ़ाएगा, बल्कि मखाना को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का काम भी करेगा। इससे सीमांचल क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास होगा और किसानों की आय में स्थिरता आएगी।

इस पहल को कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर माना जा रहा है, जो न केवल किसान कल्याण बल्कि पूरे राज्य के विकास में योगदान देगा।