LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: पूर्णिया में आशा बहाली के नाम पर रिश्वतखोरी का बड़ा मामला, पंचायत समिति की बैठक में उठा मुद्दा

Bihar News:बहाली के नाम पर एक महिला और उसके पति से 1 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। ...

Bihar News: पूर्णिया में आशा बहाली के नाम पर रिश्वतखोरी का ब

PURNEA : पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड में आशा बहाली को लेकर एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि बहाली के नाम पर एक महिला और उसके पति से 1 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। ये सनसनीखेज खुलासा 31 जुलाई को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में किया गया।"

डगरूआ प्रखंड की पंचायत समिति की बैठक उस वक्त गरमा गई। जब तेघड़ा पंचायत समिति सदस्य हबीबुर्रहमान ने बहाली में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, वॉर्ड संख्या 5 की महिला शमा परवीन और उनके पति से आशा बहाली के एवज में ₹1.80 लाख की मांग की गई। हबीबुर्रहमान ने इस रिश्वत मांगने का आरोप तेघड़ा पंचायत के मुखिया पति मोहम्मद कैसर आलम और डगरूआ प्रखंड की बीसीएम प्रियंका कुमारी पर लगाया है।

Diarch GO

बैठक में मौजूद बायसी विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद, प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार और उपप्रमुख मुजाहिद सुल्तान ने भी मामले को गंभीरता से लिया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत पूर्णिया के सिविल सर्जन, चिकित्सा पदाधिकारी और जिलाधिकारी से की है। आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।अब सवाल ये उठता है कि क्या स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी इतनी अहम बहाली प्रक्रिया भी रिश्वत के जाल में फंस चुकी है? प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर अब निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का दबाव है।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट