LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Politics: पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा अटैक, अचानक पहुंच गए GMCH,फिर जो हुआ... वीडियो जारी कर खोला पोल...

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अचनाक जीएमएसीएच पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। तेजस्वी ने अस्पताल के बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल पूछे।

तेजस्वी यादव
तेजस्वी पहुमचे पूर्णिया - फोटो : social media

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने  बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी अचानक पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलकर रख दी। तेजस्वी ने सुबह सुबह वीडियो जारी कर सरकार से सवाल किया है। तेजस्वी ने वीडियो में दिखाया है कि कैसे मरीज इधर उधर लेटे हुए हैं, कई लोगों को बेड नहीं मिला है तो कई बच्चे फर्श पर सोए हुए हैं। तेजस्वी ने पीएम मोदी से कहा कि आप पूर्णिया आ रहे हैं तो यहां जरुरी आइएगा और सीएम नीतीश को भी लेकर आइएगा नहीं तो वो कहेंगे इसके पहले कुछ था क्या? 

20 साल में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल 

तेजस्वी यादव ने ट्विट कर लिखा कि, कल देर रात्रि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया। वीडियो में 20 सालों की एनडीए सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक छोटी सी बानगी देखिए।  यह बदहाली किसी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं बल्कि तथाकथित मेडिकल कॉलेज की है। इसका आँखों देखा हाल जानिए और इस जुमलेबाज निकम्मी सरकार के अमंगलकारी स्वास्थ्य मंत्री को लानत भेजिए।

Diarch GO

 जीएमसीएच में इन व्यवस्थानों की मनी

तेजस्वी ने आगे लिखा कि,  यह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल है लेकिन यहाँ ICU नहीं है। ट्रॉमा सेंटर चालू नहीं है। कार्डियोलॉजी यानि हृदय रोग विभाग है ही नहीं। एक बेड पर तीन-तीन मरीज लेटा रखे है। 15-20 दिन में भी मरीजों की बेडशीट नहीं बदली जाती। हड्डी रोग से संबंधित और विकलांग शल्य चिकित्सा से संबंधित मरीजों के लिए शौचालय दो फीट ऊंचा है। साफ़-सफाई  बिल्कुल भी नहीं है। GMCH, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल है लेकिन यहाँ नर्स के स्वीकृत 255 पदों में से केवल 55 नर्स ही कार्यरत है वो भी तीन शिफ्ट में। यानि एक बार में केवल 18 नर्स ही ड्यूटी पर रहती हैं। छुट्टी पर रहेंगी तो उससे भी कम। GMCH में 80% चिकित्सकों के पद रिक्त है। GMCH में एक भी स्थायी ड्रेसर नहीं है। पूरे कॉलेज और हॉस्पिटल में केवल 4 OT सहायक है। 23 विभाग में से अनेक विभाग बंद हैं। प्रोफेसर और सहायक प्रीफ़ेसर नाम मात्र है। Medical interns को 6 महीनों से सैलरी नहीं मिली है। सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, स्वास्थ्य  उपकरण, स्वास्थ्य सेवा और सुविधा के अभाव में पूर्णिया के निजी अस्पतालों में प्रतिदिन 10,000 मरीज जाते है।

भ्रष्ट मंत्री और अधिकार खा रहे कमीशने

एनडीए सरकार के भ्रष्ट मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार में कमीशन खाने के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च कर केवल बिल्डिंग बनाते है लेकिन डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी, लैब टेक्निशियन, ड्रेसर, असिस्टेंट इत्यादि की नियुक्ति नहीं करते। कमीशन के लिए हज़ारों करोड़ के स्वास्थ्य उपकरण खरीदते हैं लेकिन उन्हें चलाने के लिए टेक्निशियन की बहाली नहीं करते। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि, कल प्रधानमंत्री मोदी जी जुमलों की बारिश करने सीमांचल के पूर्णिया आ रहे है। इतने उच्च पद पर विराजमान होने के पश्चात् भी ओछी और छोटी बातें करने से पूर्व उन्हें बिहार की अपनी 20 सालों और केंद्र की 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार की बड़ी-बड़ी ख़ामियाँ नहीं दिखेंगी?

NSIT
Nsmch

पीएम मोदी से की मांग 

उन्होंने आगे कहा कि,  प्रधानमंत्री मोदी जी बिहार में 20 वर्षों की NDA सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, एनडीए सरकार की विफलताओं, इलाज के नाम पर गरीबों से लूट, बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था तथा डबल इंजन के डबल जंगलराज पर प्रवचन अवश्य देंगे। प्रधानमंत्री जी, कल पूर्णिया के इस मेडिकल कॉलेज जरूर जाइएगा और 2005 के बाद वाले मुख्यमंत्री को भी अवश्य लेकर जाइएगा, नहीं तो वो कहेंगे कि 2005 से पहले कुछ था जी?