LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम में बिहार का यह जिला सबसे आगे, मंत्री संतोष सुमन ने डीएम को दिया गोल्ड मेडल

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम में बि

Patna - शुक्रवार को संतोष कुमार सुमन, माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार सह-प्रभारी मंत्री, औरंगाबाद जिला द्वारा नीति आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में "आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम अन्तर्गत विभिन्न प्रक्षेत्रों के संकेतको में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मीगण को मंत्री महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

 औरंगाबाद जिला में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित अति महत्वकांक्षी योजना आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत जिला के चार प्रखंड यथा-मदनपुर, नबीनगर, देव एवं कुटुम्बा प्रखंड को चयनित किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि औरंगाबाद जिला द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सभी छः प्रक्षेत्रों से संबंधित संकेतकों में परिपूर्णता प्राप्त करने के निमित नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जिला पदाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री (भा०प्र० से०) को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ती पत्र प्रेषित कर सम्मानित किया गया है, जिसे माननीय मंत्री महोदय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिला पदाधिकारी को प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 सम्मान समारोह के दौरान माननीय विधान पार्षद, दिलीप कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, उपाध्यक्ष, श्री अशोक कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यगण, नगर निकायों के अध्यक्षगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

 इसके अलावा जिला योजना पदाधिकारी, औरंगाबाद, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, औरंगाबाद, जिला कृषि पदाधिकारी, औरंगाबाद सहायक निदेशक, रसायन एवं मिट्टी जांच प्रयोगशाला, औरंगाबाद सहित अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।