LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

ASI द्वारा अवैध वसूली का मामला, आरोपी गिरफ्तार और OP प्रभारी भी निलंबित

ASI का मछली लदे ट्रकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच में ASI रामदेव कुमार सिंह की संलिप्तता हुई उजागर,आरोपी ASI गिरफ्तार, ओपी प्रभारी भी निलंबित

ASI द्वारा अवैध वसूली का मामला, आरोपी  गिरफ्तार और OP प्रभार
ASI द्वारा अवैध वसूली का मामला, आरोपी गिरफ्तार और OP प्रभारी निलंबित - फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार में मछली लदे वाहनों के चालकों से अवैध वसूली के आरोप में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें डंगराहा ओपी में तैनात एक एएसआई (ASI) वाहनों को रोककर चालकों से बहस करता दिखाई दे रहा था। वीडियो में यह भी देखा गया कि उत्तेजित होकर पुलिसकर्मी ने एक चालक पर टॉर्च से प्रहार कर दिया, जिसके बाद चालक आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मी को खदेड़ दिया था।

जांच में ASI रामदेव कुमार सिंह की संलिप्तता हुई उजागर

पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया और बायसी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि 9 और 10 दिसंबर की रात सअनि (सहायक अवर निरीक्षक) रामदेव कुमार सिंह मछली लदे ट्रकों से जबरन वसूली कर रहे थे। इस दौरान अवैध उगाही और भयादोहन के कारण ही चालक नाराज होकर विरोध करने लगे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर एएसआई रामदेव कुमार सिंह को अनुशासनहीन, कर्तव्यहीन और भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया।


आरोपी ASI गिरफ्तार, ओपी प्रभारी भी निलंबित

एसपी स्वीटी सहरावत ने भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई करते हुए एएसआई रामदेव कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण रखने में लापरवाही बरतने के आरोप में डंगराहा ओपी प्रभारी पुअनि (पुलिस अवर निरीक्षक) अमित कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पूर्णिया पुलिस में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।