LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

आ गई बड़ी खुशखबरी ! पूर्णिया एयरपोर्ट से इस दिन शुरू होगी हवाई सेवा, जहाज उड़ने के पहले सांसद पप्पू यादव ने लिया जायजा

15 अगस्त को स्वत्रंत्रता दिवस पर पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू करने के लिए निर्माण कार्य तेजी से गतिमान है. इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू yadav ने निर्माण प्रगति का जायजा लेकर बड़ा ऐलान किया है.

 Purnia Airport
Purnia Airport- फोटो : news4nation

Purnia Airport : बिहार के सीमांचल के जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी जल्द आने वाली है. पूर्णिया से हवाई सेवाएं शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से अंतिम चरण की ओर है. इसे लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी गुरुवार को निर्माणाधीन एयरपोर्ट का दौरा किया. साथ ही पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू होने को लेकर बड़ा संकेत दिया है. वे गुरुवार को पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचे और कहा कि 'अभी हम पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं. पूर्णिया की जनता का भरोसा अब आकार ले रहा है. आपका बेटा इसके लिए तत्पर है. '


कब से शुरू होगी विमान सेवा 

पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की कवायद तेज है. बता दें कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस साल बजट भाषण के दौरान ऐलान किया था कि 15 अगस्त 2025 तक पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ने लगेंगी. इसे साकार करने के लिए सिविल एनक्लेव के निर्माण को तेजी से पूरा किया जा रहा है. इसी सप्ताह डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर सदर एसडीओ ने निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव का स्थलीय निरीक्षण किया. निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने को लेकर इंजीनियर और ठेकेदारों को निर्देश दिया गया है. साथ ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा करने के लिए खास निर्देश दिया गया है. 

Diarch GO


इनका हो रहा निर्माण

पूर्णिया एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं और उड़ान सेवाओं से जुडी तकनीकी सेवाओं को विकसित करने का काम चल रहा है. इसमें अंतरिम टर्मिनल भवन का निर्माण सहित एयरपोर्ट तथा टर्मिनल भवन से मुख्य रास्ते को जोड़ने का काम भी किया जा रहा है. इसी महीने के अंत तक संपर्क पथ निर्माण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं टर्मिनल भवन की अंदरूनी सड़क का निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में है. टर्मिनल बिल्डिंग में एयरलाइन ऑफिस, सुरक्षा जांच क्षेत्र, सेल्फ चेक इन, बैगेज क्लेम, लोकल शॉप्स और यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी.


इनकी होगी सुविधा 

एयरपोर्ट में एप्रोन, टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो कॉम्प्लेक्स, एसी चिलर प्लांट, एसटीपी, वॉटर एंड फायर टैंक, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, एविएशन फ्यूल फॉर्म, एडमिन ऑफिस, कमर्शियल प्लाजा, सर्फेस पार्किंग और एयरोब्रिज जैसी सुविधाएं होंगी.

NSIT
Nsmch


एयरपोर्ट पर हुआ यह काम 

एयरपोर्ट के लिए 70 में से सभी पिलर की खुदाई, ड्रेसिंग, एंटी टर्माइट ट्रीटमेंट और पीसीसी कार्य पूरा हो चुका है. बार बॉन्डिंग, शटरिंग और फुटिंग कास्टिंग का कार्य भी पूरा हो गया है. वहीं, 240 मीटर में से 180 मीटर तक आरसीसी टाईबीम बार बॉन्डिंग हो चुका है. 340 फाउंडेशन बोल्ट इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा हो गया है, जबकि 70 स्टील कॉलम में से 25 का इरेक्शन हो चुका है.