LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जनसुराज पार्टी नहीं सोच है!, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गृह जिला पहुंचे उदय सिंह, हुआ जोरदार स्वागत

Bihar Politics - जनसुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व सांसद उदय सिंह आज पूर्णिया पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उदय सिंह ने कहा कि बिहार में जनसुराज ही बदलाव लाएगी।

जनसुराज पार्टी नहीं सोच है!, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनन

Purnia - जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह आज अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंचे । इस दौरान पूर्णिया और पूर्णिया के रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उदय सिंह का जोरदार स्वागत किया। उनके काफिले में सैकड़ो की संख्या में बाइक और फोर व्हीलर से कार्यकर्ता अगवानी के लिए गए थे। 

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि जन सुराज सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि एक सोच है। पूर्णिया और बिहार के लोगों पर अब बड़ी जिम्मेदारी है। और इस सोच को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए और बिहार को बदहाली से निजात दिलाने के लिए जन सुराज आई है । इसके लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा । 

गौरतलब है कि उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह 2004 और 2009 ईस्वी में पूर्णिया से भाजपा के टिकट पर लोकसभा सदस्य बने थे। इसके बाद 2019 में वह कांग्रेस पार्टी मैं चले गए थे और चुनाव हार गए थे । उनकी मां माधुरी सिंह भी पुर्णिया में दो बार सांसद रह चुकी है ।  इसके अलावा उनके भाई एन के सिंह भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ राजदूत रह चुके हैं । इसके अलावा उनके पिता टीपी सिंह बड़े आईएएस ऑफिसर थे। वहीं बहनोई निखिल सिंह बिहार के राज्यपाल रह चुके थे । उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष बनने से पूर्णिया के लोगों में भी काफी खुशी है ।

NSIT
Nsmch

Report - ankit kumar  jha