LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : युवती को डिजिटल अरेस्ट कर 94 हज़ार रूपये की ठगी, एसपी स्वीटी सहरावत ने की कार्रवाई, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बिहार में युवती को डिजिटल अरेस्ट कर 94 हज़ार रूपये ठगी का मामला सामने आया है. एसपी ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : युवती को डिजिटल अरेस्ट कर 94 हज़ार रूपये क
डिजिटल अरेस्ट कर ठगी - फोटो : ANKIT

PURNEA : अगर आपको भी कोई पुलिस अधिकारी या सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास करें तो तुरंत सावधान हो जाए और इसकी सूचना पास के थाना और साइबर थाना को दें। ऐसा ही एक मामला पूर्णिया के अमौर में सामने आया। जहां 24 जुलाई को साइबर ठग ने रुक्मिणी कुमारी नाम की लड़की को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और उसे 94000 रूपए ठग लिया। 

एसपी स्वीटी सहरावत ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि साइबर ठग ने रुक्मणी के भाई जो सऊदी अरब में रहते हैं उसके नाम पर रुक्मणी को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 94 हजार रुपए ठग लिया। जब उसने बाद में अपने भाई से बात किया तो पता चला कि साइबर ठग की करतूत थी। तब उसने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। 

इसके बाद साइबर डीएसपी चंदन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने पटना से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि यह तीनों साइबर ठगी के पहले लेयर के आदमी है। इनके पास से कई बैंकों के अकाउंट एटीएम कार्ड और रजिस्टर भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि यह लोग दूसरे को प्रलोभन देकर उसके नाम से अकाउंट खुलवा लेते हैं और उसमें पैसा ट्रांसफर करवाते हैं। 

एसपी ने लोगों से अपील की कि अगर इस तरह कोई पुलिस अधिकारी कुछ भी कह कर डिजिटल अरेस्ट करें या कॉल करें तो सावधान हो जाए और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना को या 1930 नंबर पर दें।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट